पाकिस्तान शांति से काम ले तो व्यापारिक संबंध होंगे अच्छे : अठावले Chandigarh News
अठावले ने बताया कि इस बार रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरियाणा में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एनडीए के सहयोगी दल होने के बावजूद पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।
चंडीगढ़, जेएनएन। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने पाकिस्तान को शांति से काम लेने की नसीहत दी है। अठावले ने कहा कि पाकिस्तान के पास बम है तो हमारे पास महा बम हैं। इसलिए गुस्से की बजाए शांति से काम ले। जिससे कि भारत से व्यापारिक संबंध खराब न हों। झगड़ा किसी बात का हल नहीं है। इससे दोनों देशों का नुकसान है। राज्यमंत्री रामदास अठावले शुक्रवार को यूटी गेस्ट हाउस में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
अठावले ने अधिकारियों संग बैठक कर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की रिव्यू मीङ्क्षटग की। इस दौरान जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, स्कॉलरशिप सहित कई योजनाओं के बारे में मंत्री ने जानकारी ली। कुछ योजनाओं के लिए अठावले ने अधिकारियों को सुझाव दिए। मंत्री ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत को वापस करने में ही उसकी भलाई है। अखंड भारत को तोडऩे वालों के प्रयास कभी कामयाब नहीं हुए हैं।
हरियाणा में 10 सीटों पर लड़ेगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया
उन्होंने बताया कि इस बार रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरियाणा में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि एनडीए के सहयोगी दल होने के बावजूद पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। हालांकि चुनाव जीतने के बाद पार्टी पूरी तरह से एनडीए के साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी 282 में से 10 सीटों की मांग की है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें