Move to Jagran APP

Punjab Chunav 2022:: बसपा के 14 टिकट घोषित, आप से मान को धूरी से उतारा, भाजपा में बढ़ा इंतजार

Punjab Chunav 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने 14 और उम्‍मीदवारों की घोषणा की है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान काे धूरी सीट से उतारा है। भाजपा के टिकट को लेकर इंतजार बढ़ गया हैै।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 10:48 PM (IST)
Punjab Chunav 2022:: बसपा के 14 टिकट घोषित, आप से मान को धूरी से उतारा, भाजपा में बढ़ा इंतजार
पंजाब चुनाव 2022 के लिए पार्टियोंं ने अपने उम्‍मीदवार घोषित की है। (फाइल फोटो)

जालंधर/चंडीगढ़, जेएनएन। Punjab Chunav 2022: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने वीरवार को 14 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए। बसपा पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन कर 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान को संगरूर जिले की धूरी विधानसभा सीट से उतारने का औपचारिक एलान कर दिया। इससे पहले कांग्रेस पंजाब में अपने 86 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।   

loksabha election banner

उधर, भाजपा ने उत्तराखंड और गोवा के लिए तो उम्मीदवार घोषित कर दिए, लेकिन पंजाब में दिनभर पहली सूची का इंतजार होता रहा। भाजपा प्रदेश में कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंन में है।

शिरोमणि अकाली दल के साथ 20 सीटों पर लड़ रही है बसपा

बसपा के पंजाब के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने सूची जारी कर कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती एवं पार्टी के पंजाब के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल के दिशा-निर्देश के मुताबिक उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। जसवीर ¨सह गढ़ी खुद कपूरथला की फगवाड़ा से उम्मीदवार होंगे।

अन्य छह सीटों पर भी जल्द घोषणा की जाएगी। संभावित उम्मीदवारों ने अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है। बसपा के पंजाब प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि हमने अभी तक हलका प्रभारी घोषित किए थे। उम्मीदवारों की औपचारिक घोषणा नहीं हो पाई थी। अब पहली सूची जारी कर दी गई है। दूसरी सूची भी जल्द आ जाएगी।

कांग्रेस नहीं घोषित कर सकती सीएम पद का उम्मीदवार: राघव चड्ढा

भगवंत मान को धूरी से उम्मीदवार बनाने की घोषणा पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने चंडीगढ़ में की। भगवंत मान को सीएम चेहरा घोषित करने के बावजूद अरविंद केजरीवाल के नाम पर ही वोट मांगने के सवाल पर राघव चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल ने अपना एक सफल माडल दिल्ली में दिखाया है।

अब पंजाब के लोग इसे यहां पर भी देखना चाहते हैं। इसीलिए लोग कह रहे हैं कि एक मौका केजरीवाल को, एक मौका झाड़ू को और एक मौका भगवंत मान को मिलना चाहिए। अभी तक सिर्फ हमने ही सीएम चेहरा घोषित किया है। कांग्रेस तो कर ही नहीं सकती, क्योंकि उनके नेताओं में आपसी लड़ाई चल रही है। वहीं, भगवंत मान ने कहा है कि धूरी के लोगों ने हमेशा उनका साथ दिया है, आगे भी देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.