विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर्किटेक्ट की जिंदगी पर आधारित है 'कैस्टल इन द एयर'

By JagranEdited By:
Published: Fri, 18 Aug 2017 10:29 PM (IST)

- संगीत शर्मा की नई किताब को किया लांच (फोटो सहित) जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : आर्कि

आर्किटेक्ट की जिंदगी पर आधारित है 'कैस्टल इन द एयर'
आर्किटेक्ट की जिंदगी पर आधारित है 'कैस्टल इन द एयर'

- संगीत शर्मा की नई किताब को किया लांच

(फोटो सहित)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : आर्किटेक्ट से लेखक बने संगीत शर्मा की किताब 'कैस्टल्स इन द एयर' शुक्रवार को सेक्टर-22 के एक होटल में लांच हुई। लांचिंग के अवसर पर बात करते हुए संगीत शर्मा ने बताया कि यह किताब आर्किटेक्ट प्रोफेशन की छिपी चीजों को उजागर करती है। स्टूडेंट से आर्किटेक्ट बनने और फिर जॉब के दौरान की दिक्कतों को रोचक तरीके से बताया गया है। किताब में फिक्शन नहीं है, लेकिन एक स्टोरी लाइन है। कैरेक्टर आते हैं चले जाते हैं चैप्टर वाइज इसे दिया गया है। एस्टेट ऑफिस से बिल्डिंग प्लान मंजूर करवाने में किन झंझटों से जूझना पड़ता है, यह भी बताया गया है। इस किताब को लिखने के लिए उन्हें तीन साल लग गए। किताब पढ़कर लोगों को अपना आशियाना बनाने वाले वास्तुकार की निजी लाइफ में झांकने का मौका मिलेगा। साथ ही यह भी बताया गया है कि किस तरह से लोग पहले से कोई नक्शा बना लाकर आर्किटेक्ट की क्रिएटिविटी का दबा देते हैं। नए नक्शा डिजाइन करने की बजाए पुराने में ही बदलाव करवाते हैं। संगीत शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी वह पांच किताबें लिख चुके हैं। इसके बाद वह ली कार्बूजिए के कजिन पियरे जेनरे पर किताब लिखेंगे। उन्होंने कहा कि जेनरे का चंडीगढ़ निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है, लेकिन उनके बारे में ज्यादा लिखा नहीं गया है। एक किताब अमृतसर के आर्किटेक्चर वर्क पर भी लिखेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।