बालीवुड अभिनेता राजकुमार राव बंधे पत्रलेखा संग शादी के बंधन में, हरियाणा के सीएम भी पहुंचे
Rajkumar Rao Marriage बालीवुट कलाकार राजकुमार राव की सोमवार को पत्रलेेखा के साथ शादी हो गई। दोनों चंडीगढ़ में सता जन्मों के बधन में बंधे। शादी समारोह में फिल्म अभिनेत्री अदति राव हैदरी भी पहुंचीं। हरियाणा के सीएम मनोहरलाल ने भी पहुंचकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया।
चंडीगढ़, जागरण संवाददाता। मशहूर बालीवुट अभिनेता राजकुमार राव आज पत्रलेखा के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए। उनकी की शादी आज न्यू चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास होटल में हुई। दिन में शादी और देर शाम रिसेप्शन का आयोजन किया गया। शादी समारोह में दोनों के परिजनों व मित्रों के साथ फिल्मों से जुड़े कई लोग शामिल हुुए। शादी के रिसेप्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी पहुंचे और नवदंपती को शुभकामनाएं दीं। इस शादी काे लेकर लोगों मेंं काफी उत्सुकता थी।
शादी की फोटोग्राफ इंटरनेट मीडिया पर शेयर न हो इसके लिए होटल स्टाफ के स्मार्टफोन के कैमराें पर भी स्टीकर लगा दिए गए। शादी समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और स्त्री फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक भी शामिल हुए। शादी की रिसेप्शन में तुषार जोशी बैंड की लाइव परफॉर्मेंस का मेहमानों ने लुत्फ उठाया।
शादी समारोह में राजकुमार राव और वधू पत्रलेखा।
जानकारी कु अनुसार, शादी समाारोह में 150 के आसपास मेहमाान पहुंचे। राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की प्लानिंग नामी वेडिंग प्लानर देविका नारायणन ने की। फोटोग्राफी देविका के पति व फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने की। शादी की तस्वीरों को दोनों सेलिब्रिटी सहित फोटोग्राफर ने अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर शादी के बार शेेयर किए।
शादी के रिसेप्शन के माैके पर बालीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी शादी समारोह में पहुंचे और राजकुमार राव व पत्रलेखा को शुभकामनाएं दींं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने बाद में इस संंबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया, 'चंडीगढ़ में बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि हिंदी फिल्म अभिनेता हरियाणा के ही रहनेवाले हैं। उनकी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल से पहले भी मुलाकात हो चुकी है।