डीसी साहब! पटाखों पर देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने पर लगाएं रोक
चंडीगढ़ में भाजयुमो जिला-4 के अध्यक्ष शशांक भट्ट ने कहा कि हर वर्ष हिंदू-देवी देवताओं की तस्वीर लगे पटाखे जलाए और बेचे जाते हैं। देवी-देवताओं की तस्वीरें पैरों के नीचे आती हैं। इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दीवाली के त्योहार के मद्देनजर पटाखों पर देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने पर पाबंदी की मांग की है। बुधवार को जिला-4 के अध्यक्ष शशांक भट्ट के नेतृत्व में युवाओं का दल चंडीगढ़ डिप्टी कमिश्नर मनदीप बराड़ को पत्र सौंपने के लिए गया।
शशांक भट्ट ने कहा कि हर वर्ष हिंदू-देवी देवताओं की तस्वीर लगे पटाखे जलाए और बेचे जाते हैं। देवी-देवताओं की तस्वीरें पैरों के नीचे आती हैं। इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं। प्रशासन से हर वर्ष हम इस पर रोक लगाने की मांग करते हैं पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
डीसी से हमारा निवेदन है कि वह देवी-देवताओं की तस्वीर लगे पटाखों को बेचने की इजाजत ना दें। अगर डीसी की तरफ से इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया तो हम अपने सामाजिक स्तर पर इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। रवि ने कहा हिंदुओं की भावनाएं कोई खिलौना नहीं हैं कि जो चाहे उससे खेल कर चला जाए। अब हिंदुओं की भावनाएं आहत करने वाले लोगों के विरुद्ध एकजुट होने और आंदोलन करने का समय आ गया है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें