BJP-SAD की मंडल स्तर पर तालमेल की कवायद, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए बनाई रणनीति
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए अपने गठबंधन के बाद संगठनात्मक तालमेल तेज कर दिया है। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने 35 मंडलों में समन्वय और गतिविधियों पर चर्चा की।

भाजपा और शिअद के नेता निगम चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए।
HighLights
स्थानीय स्तर पर पार्टी गतिविधियों को लेकर विचार साझाकिए।
दोनों दलों ने मंडल स्तर पर संगठनात्मक तालमेल पर चर्चा की।
35 मंडलों की गतिविधियों और समन्वय की समीक्षा की।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन के बाद अब दोनों दलों ने संगठनात्मक स्तर पर आपसी तालमेल की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में वीरवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर-33 में दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई।
बैठक में चंडीगढ़ के सभी 35 मंडलों को केंद्र में रखते हुए संगठनात्मक स्थिति, गतिविधियों और आपसी समन्वय से जुड़े विभिन्न पहलुओं समेत चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा और शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ प्रधान चरणजीत सिंह विली ने की।
इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, अरुण सूद और अकाली दल के नेशनल स्पोक्सपर्सन हरजीत सिंह भुल्लर विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने मंडल स्तर पर संगठन की स्थिति और स्थानीय स्तर पर पार्टी गतिविधियों को लेकर अपने विचार साझा किए।
बैठक में प्रत्येक मंडल की संगठनात्मक स्थिति पर अलग-अलग चर्चा की गई। मंडलों में चल रही गतिविधियों, संगठन की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर सामने आने वाले विभिन्न विषयों को लेकर नेताओं ने जानकारी साझा की। सभी 35 मंडलों को लेकर विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से विचार-विमर्श किया गया।
भाजपा और अकाली दल ने आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए गठबंधन किया है। गठबंधन के बाद दोनों दलों के सामने अपने-अपने संगठन के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की चुनौती है।
ऐसे में मंडल स्तर पर संगठनात्मक तालमेल को लेकर हुई यह बैठक महत्वपूर्ण है। दोनों दलों के बीच समन्वय और आगे की गतिविधियों को लेकर विचारों का आदान-प्रदान भी किया गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।