भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस महासचिव के बीच झड़प
पवन कुमार बंसल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
By Edited By: Published: Fri, 03 May 2019 11:18 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 03:04 AM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। भाजपा युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ता शुक्रवार देर शाम सेक्टर-27- 28 लाइट प्वाइंट पर काग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार बंसल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान बंसल के घर का घेराव करने की योजना तैयार की थी। इसकी सूचना जब काग्रेस कमेटी के महासचिव हरमेल केसरी को मिली, तो वे अपने दो अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-27-28 के लाइट प्वाइंट पर पहुंचे। जहा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बंसल के खिलाफ नारे लगा रहे थे। इस बीच जब हरमेल केसरी ने भाजपाइयों को जाने को कहा और उनके पोस्टर छीनने की कोशिश की, तो झड़प हो गई। हरमेल केसरी ने मौके पर ही पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी और साथ ही चुनाव आयोग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर जब पुलिस फोर्स और चुनाव आयोग के अधिकारी यहा पहुंचे। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चले गए।
आयोग ने आज बुलाया : केसरी
काग्रेस के हरमेल केसरी ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत यूटी इलेक्शन डिपार्टमेंट को की है। आयोग के अधिकारियों ने शनिवार को उन्हें मामले की पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से भी पूछताछ होगी, जोकि उस समय प्रदर्शन के दौरान मौजूद थे। हरमेल केसरी ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान महेश इंदरसिंह सिद्धू और गौरव गोयल वहा मौजूद थे। जिनकी अगुआई में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वहा बंसल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
मंच पर भाषण देते समय बंसल की तबीयत हुई खराब
काग्रेस के प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल शुक्रवार को सेक्टर 45 मैं एक चुनाव रैली का संबोधित कर रहे थे। जैसे ही बंसल मंच पर लोगों को संबोधित करते हुए अपना भाषण देने लगे। अचानक से बंसल की तबीयत खराब हो गई। दरअसल पवन कुमार बंसल को शुगर की दिक्कत रहती है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब वे शुक्रवार को मंच पर अपना भाषण दे रहे थे, अचानक से उनकी शुगर डाउन हो गई। जिसके चलते बंसल भाषण देते समय ही लड़खड़ा कर मंच पर गिरते इससे पहले ही वहा मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया। उन्हें बीच कार्यक्रम से ही उनकी घर ले जाया गया। जहा बंसल का चेकअप किया गया। इस बीच बंसल को मिलने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता उनके घर भारी तादाद में पहुंचे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें