Move to Jagran APP

घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून को समझाएगी भाजपा

नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को समझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की योजना बनाई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 10:13 PM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 06:10 AM (IST)
घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून को समझाएगी भाजपा
घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून को समझाएगी भाजपा

जागरण संवाददाता, पंचकूला : नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को समझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए भाजपा घर-घर जाएगी और लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताएगी। इसी संदर्भ में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला पंचकूला के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में मुख्य तौर पर भाजपा जिला प्रभारी डॉ. संजय शर्मा और विशेष तौर पर केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया, सांसद नायब सिंह सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला परिषद चेयरपर्सन रितु सिगल एवं पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ उपस्थित रहे।

loksabha election banner

पांच से 12 जनवरी तक चलेगा अभियान

जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि पांच से 12 जनवरी तक जिला भर में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। संपर्क अभियान कार्यक्रम के लिए दो और तीन जनवरी को मंडल स्तर पर बैठकें की जाएंगी। इस जनसंपर्क अभियान में नागरिकता संशोधन कानून के बनने के बाद विपक्ष द्वारा जो देशभर में गलत तथ्य व भ्रम फैलाया जा रहा है। कानून के सही तथ्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचा कर विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम को समाप्त कर सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। 10 लाख परिवारों से संपर्क का लक्ष्य

इस मुहिम के तहत पूरे देश में तीन करोड़ परिवारों से संपर्क की योजना के साथ प्रदेश में 10 लाख परिवारों से संपर्क का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें प्रदेश पदाधिकारी 100 घरों में जिला पदाधिकारी 50 व मंडल पदाधिकारी 25 घरों में, प्रदेश कार्यकारिणी 50, जिला कार्यकारिणी 25, मंडल कार्यकारिणी 25 घरों में जाकर संपर्क करेंगे। इस के साथ ही सांसद प्रत्येक विधानसभा के पांच गांव और विधायक 25 गांवों में जाकर कार्यक्रम करेंगे। संपर्क अभियान में कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन कानून का पंफलेट लेकर घर-घर जाएंगे और लोगों को कानून की जानकारी देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.