यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: 'राष्ट्रपति शासन के जरिए दिल्ली में पिछले दरवाजे से प्रवेश चाहती हैं BJP', आप ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
Punjab News आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रपति शासन के जरिए ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्ली में आप सरकार को गिराकर वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रच रही है।
पार्टी के प्रवक्ता बिक्रमजीत पासी ने कहा कि आज भारत में लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा भाजपा है। जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिशें रची जा रही हैं। दिल्ली और पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिशें रची जा रही हैं।
जनता ने पांच साल के लिए दिल्ली सरकार को चुना: पासी
पासी ने कहा कि जनता ने 5 साल के लिए दिल्ली सरकार को चुना है। यह दिल्ली के लोगों का उच्च बहुमत वाला जनादेश था, लेकिन भाजपा हमारे लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
वे ऐसी सरकार को हटाना चाहते हैं जो जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है और आम लोगों को सुविधाएं दे रही है। इसी तरह पंजाब में भी भाजपा के राज्यपाल द्वारा आप सरकार को लगातार परेशान किया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं।
लोगों की भलाई के लिए फैसले ले रही थी मान सरकार: आप
25 अगस्त 2023 को राज्यपाल ने एक पत्र में खुले तौर पर राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी दी थी, सिर्फ इसलिए कि मान सरकार पंजाब और उसके लोगों की भलाई के लिए फैसले ले रही थी।
यह भी पढ़ें: Punjab News: बठिंडा पुलिस हुई हाईटेक, जिले में लगाए गए 4जी पोर्टेबल कैमरे; अब आरोपितों को पकड़ना होगा आसान
आप प्रवक्ता ने कहा कि भाजाप ने अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की आप सरकार को रोकने की बार-बार कोशिश की। लेकिन जब वे हमें डराने में असफल रहे तो उन्होंने यह झूठा मामला दर्ज किया। हमारे राष्ट्रीय नेताओं को गिरफ्तार किया।
केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला
हमारे संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने के बाद वे लगातार हमारे नेताओं को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। हमने उनके ऑपरेशन लोटस का भी पर्दाफाश किया है। लेकिन आज फिर खुलासा हुआ कि वे दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रच रहे हैं।
