Move to Jagran APP

नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ बयान देकर फंसे भाजपा नेता, कांग्रेस को मिला मोर्चा खोलने का मौका

पिछले दिनों भाजपा पार्षदों ने सदन की बैठक का बहिष्कार कर दिया था। चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद महासचिव रामवीर भट्टी ने इसका ठीकरा नगर निगम कमिश्नर और अधिकारियों पर फोड़ा है। इससे कांग्रेस को बैठे-बिठाए सियासी मुद्दा मिल गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 11:53 AM (IST)
नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ बयान देकर फंसे भाजपा नेता, कांग्रेस को मिला मोर्चा खोलने का मौका
भाजपा ने अधिकारियों के खिलाफ बायान देकर कांग्रेस को बैठे-बिठाए सियासी मु्द्दा दे दिया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। नगर निगम की सत्ता में होने के बावजूद भाजपा ने पहली बार अधिकारियों के खिलाफ बायान जारी करके कांग्रेस को बैठे-बिठाए सियासी मु्द्दा दे दिया है। दूसरी ओर, अपनी सरकार के अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने को भाजपा के कई नेता भी ठीक नहीं मान रहे हैं। कांग्रेस अब इस मामले को भुनाने में जुट गई है। बता दें कि पिछले दिनों भाजपा पार्षदों ने सदन की बैठक का बहिष्कार कर दिया था। चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, महासचिव रामवीर भट्टी ने इसका ठीकरा नगर निगम कमिश्नर और अधिकारियों पर फोड़ा है।

loksabha election banner

अध्यक्ष सूद का कहना नहीं मानती मेयरः चावला

पूर्व मेयर सुभाष चावला ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में विपक्ष में रहते हुए अरुण सूद अन्य भाजपा नेता कांग्रेस पर आरोप लगाते थे कि अफसर उनकी सुनते नहीं। आज जब ऊंट खुद पहाड़ के नीचे आया है तो उन्हें हकीकत का पता चला है। चावला का कहना है कि मेयर राजबाला मलिक भाजपा अध्यक्ष का कहना नहीं मानती तो इसमें कमिश्नर और अन्य अधिकारियों का क्या कसूर है। उनका कहना है कि कौन सा एजेंडा हाउस मीटिंग में लाना है और कौन सा नहीं यह अधिकार मेयर के पास ही है। ऐसे में कमिश्नर को किस तरह से दोषी बताया जा सकता है। चावला ने कहा कि भाजपा पार्षदों पर वसूली के आरोप लगते रहे हैं लेकिन भाजपा अध्यक्ष उन पर कार्रवाई नहीं करते हैं। आज सांसद गायब हैं, इसका जवाब भी भाजपा नेताओं के पास नहीं है।

हमें दें नगर निगम, दो दिन में पानी के रेट करेंगे वापस

पार्षद और पूर्व डिप्टी मेयर शीला देवी ने कहा कि भाजपा कॉर्पोरेशन चलाने और शहर का विकास करने में पूरी तरह से फेल है। भाजपा की मेयर और पार्षदों ने शहर की जनता की झोली विकास के बदले टैक्सों से भर दी है। शीला देवी ने कहा कि इस समय शहर को विकास की जरूरत है लेकिन सांसद किरण खेर शहर से गायब हैं। भाजपा के सभी पार्षद सदन की मीटिंग से गायब हैं। इधर, कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा अगर कोर्पोरेशन की बागडोर कांग्रेस को मिलती है तो दो दिन के अंदर पानी के बढ़े हुए रेट वापस लिए जाएंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.