'गैंगस्टर को BJP दे रही पनाह', अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी पर CM भगवंत मान का आया रिएक्शन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी मिली है, साथ ही 7 करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है।
-1794496711263_m.webp)
अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी पर CM भगवंत मान का आया रिएक्शन। फाइल फोटो
HighLights
अरविंद केजरीवाल और बेटी को मिली जान से मारने की धमकी।
धमकी देने वाले ने 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।
सीएम मान ने भाजपा पर गैंगस्टरों को पनाह देने का आरोप लगाया।
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने बीजेपी की केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जितने भी गैंगस्टर है, बीजेपी उसे पनाह दे रही है।
बता दें कि पूर्व सीएम और उनकी बेटो हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही सात करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताने वाले एक व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह को फोन कर धमकी दी है। आरोपी ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर भी सात करोड़ रुपये मांगे।
खबर बढ़ाई जा रही है...