Move to Jagran APP

भाजपा भी आई चुनावी मूड में, नेताओं ने शुरू किए विधानसभा क्षेत्रों के दौरे

पंजाब में भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने गठबंधन के तहत अपने हिस्‍से में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ा दी है। प्रदेश प्रभारी प्रभात झा और प्रदेशाध्‍यक्ष कमल शर्मा ने इन क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 06 Apr 2016 05:56 PM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2016 06:22 PM (IST)
भाजपा भी आई चुनावी मूड में, नेताओं ने शुरू किए विधानसभा क्षेत्रों के दौरे

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी भी चुनावी मूड में आ गई है। पार्टी ने अपनी गतिविधियां बढ़ाते हुए गठबंधन में आए अपने हिस्से के विधानसभा क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ा दी है। राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के लिए प्रदेश महासचिव प्रभात झा और प्रदेश प्रधान कमल शर्मा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू किया है।

loksabha election banner

पार्टी प्रभारी प्रभात झा और प्रदेश प्रधान कमल ने विस हलकों का शुरू किया दौरा

प्रदेश प्रभारी प्रभात झा और प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने 23 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा बुधवार को शुरू किया। पहले दिन उन्होंने राजपुरा, लुधियाना (उत्तरी) और लुधियाना (केंद्रीय) विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया आैर कार्यकर्ताओं को चुनावी मूड में लाने का प्रयास किया।

दोनों नेता वीरवार को सुबह साढ़े दस बजे होशियारपुर, तीन बजे दसूहा और साढ़े पांच बजे मुकेरियां, शुक्रवार को अमृतसर के चारों हलकों पश्चिमी, पूर्वी, उत्तरी और केंद्रीय क्षेत्रों के दौरे करेंगे। रात में दोनों नेता फिरोजपुर पहुंच जाएंगे और अगले दिन वे अबोहर, फाजिल्का, फिरोजपुर और लुधियाना (पश्चिमी) विधानसभा हलकों में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

दोनों नेता 10 अप्रैल को फगवाड़ा, जालंधर (पश्चिमी), जालंधर (उत्तरी) और जालंधर (केंद्रीय) और 11 अप्रैल को पठानकोट, सुजानपुर, भोआ व दीनानगर क्षेत्रों में जाएंगे। उसी सायं प्रभात झा पठानकोट से वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

प्रदेश भाजपा सचिव डा. सुभाष शर्मा ने बताया कि इन दोनों नेता सभी 23 विधानसभा हलकों में बूथ इंचार्ज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एक हलके में औसतन 400-500 स्थानीय नेता व वर्कर इनमें हिस्सा लेंगे। इस दौरान स्थानीय वर्करों से हलके और प्रदेश की राजनीति पर बात करने के अलावा उनके सुझाव मांगे जाएंगे। प्रभात झा व कमल शर्मा वर्करों में आगामी चुनाव के लिए जोश भी भरेंगे।

उन्होंने बताया कि दोनों वरिष्ठ नेता पहले दिन लुधियाना, अगले दिन अमृतसर, फिर फिरोजपुर, फगवाड़ा और जालंधर में रात्रि विश्राम करेंगे और दिन भर की बैठकों के बाद जिला स्तर के नेताओं के साथ इस दौरान बाकी राजनीतिक मसलों पर चर्चा करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.