विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' ने भगवंत मान को सौंपी पंजाब की कमान

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 08 May 2017 07:18 PM (IST)Updated: Mon, 08 May 2017 08:13 PM (IST)

भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी के कन्वीनर होंगे। यह फैसला दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक में लिया गया। इससे पहले घुग्घी कन्वीनर थे।

'आप' ने भगवंत मान को सौंपी पंजाब की कमान
'आप' ने भगवंत मान को सौंपी पंजाब की कमान

जेएनएन, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की कमान सांसद भगवंत मान के हाथों में सौंप दी है। पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ समय पूर्व ही गुरप्रीत घुग्घी को पार्टी का पंजाब कन्वीनर नियुक्त किया है। इससे पूर्व सुच्चा सिंह छोटेपुर पंजाब के कन्वीनर हुआ करते थे, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद छोटेपुर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

आज दिल्ली में हुई बैठक में मान को पंजाब की कमान सौंपने पर मोहर लगी है। भगवंत मान संगरूर से आप के सांसद हैं। उन्होंने शिअद अध्यक्ष व बादल सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उधर, बताया जा रहा है कि मान की नियुक्ति की चर्चाओं के बीच पार्टी के कुछ नेता बगावती रुख अपनाने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: शिअद ने कहा- केजरी हों गिरफ्तार, आप सांसद गांधी की सीबीआइ जांच की मांग