विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhagwant Mann Video: भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे पंजाब सीएम पद की शपथ, दिल्ली में केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 11 Mar 2022 11:06 AM (IST)Updated: Fri, 11 Mar 2022 04:30 PM (IST)

Bhagwant Mann पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान 16 ...और पढ़ें

Punjab Election Result 2022: अरविंद केजरीवाल का आशीर्वाद लेते भगवंत मान। एएनआइ
Punjab Election Result 2022: अरविंद केजरीवाल का आशीर्वाद लेते भगवंत मान। एएनआइ

राज्य ब्यूरो/एएनआइ, चंडीगढ़। Punjab Election Result 2022: आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। पार्टी को 117 में से 92 सीटों पर जीत मिली। पार्टी के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुला दी है। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक आज ही होगी। इसके बाद भगवंत मान राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने जाएंगे।

वहीं, भगवंत मान ने आज नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। मान 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ लेंगे।

मान ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण से पहले मान अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो करेंगे।

पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है। केजरीवाल ने लिखा है उनका छोटा भाई भगवंत मान पंजाब में सीएम पद की शपथ लेगा। वह उन्हें न्यौता देने आए थे।

केजरीवाल के साथ बैठक में मंत्रिमंडल के स्वरूप पर चर्चा हुई बताई जा रही है। भगवंत मान के पुराने साथी विधायक भी मंत्री बन सकते हैं। दिल्ली रवाना होने से पूर्व भगवंत मान ने कहा कि वह पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। 

पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान ने कहा कि जनता ने अपना काम कर दिया है। अब उनकी बारी है। उन्होंने लोगों से वादा किया कि आपको एक महीने के भीतर ही अंतर महसूस होने लगेगा। मेरी सरकार कोठियों से नहीं चलेगी। गांवों, शहरों व वार्डों से चलेगी। 

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के हर नागरिक ने नया पंजाब बनाने में अपना योगदान दिया है। हम लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह के खरे उतरेंगे। हमें पंजाब के पौने तीन करोड़ लोगों की इज्जत करनी होगी। अपना काम करवाने के लिए वर्षो तक सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने वाले बुजुर्गो का सम्मान करना होगा।

वहीं, आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक अशोक पाराशर ने कहा कि कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड फर्म बन गई है, उन्होंने पंजाब को लूटा और यूपी चुनाव के लिए पैसे का इस्तेमाल किया। लोगों को पता चला कि कांग्रेस अकाली दल की बी टीम है। हम लोगों के लिए काम करेंगे, हम जनता के बीच रह रहे हैं और उनके मुद्दों से वाकिफ हैं। 

आप के ही नवनिर्वाचित विधायक गुरदेव सिंह देव मान कहा कि हम जीत गए हैं और एक चुनौती है, क्योंकि हमें पंजाब के लोगों के वादों और उम्मीदों को पूरा करना है। हम ईमानदारी से काम करेंगे और हमारा लक्ष्य पंजाब को हर घर में रोजगार उपलब्ध कराकर भ्रष्टाचार और नशा मुक्त बनाना होगा।