Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagwant Mann Wedding Photos: पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी की पहली तस्वीर, डा. गुरप्रीत कौर से बंधे परिणय सूत्र में

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jul 2022 03:57 PM (IST)

    Bhagwant Mann wedding photos पंजाब के सीएम भगवंत मान का विवाह समारोह शुरू हो गया है। शादी चंडीगढ़ में हो रही है। विवाह समारोह के कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम व आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी मौजूद हैं।

    Hero Image
    Bhagwant Mann wedding photo's: रस्मों के बाद भगवंत मान व उनकी पत्नी डा. गुरप्रीत कौर। फोटो AAP ट्विटर से

    जेएनएन, चंडीगढ़। Bhagwant Mann wedding photo's: पंजाब के सीएम भगवंत मान का विवाह समारोह शुरू हो गया है। शादी का कार्यक्रम एकदम सादा रखा गया है। विवाह कार्यक्रम (आनंद कारज) चंडीगढ़ में चल रहा है। इस मौके पर दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी मौजूद हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवाह समारोह कार्यक्रम की सबसे पहली तस्वीर भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने लिखा कि दिन शगना दी आई। इसके बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने विवाह कार्यक्रम की तस्वीर शेयर की। राघव चड्ढा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह भगवंत मान को मंडप तक ले जा रहे हैं। इसमें आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल व अन्य नेता भी दिख रहे हैं। 

    इससे पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर राघव चड्ढा ने एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह भगवंत मान के साथ हैं। मान दूल्हे की ड्रेस में हैं। राघव चड्ढा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी शेयर किया। 

    यह भी पढ़ें: Bhagwant Mann Marriage LIVE: पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी की रस्‍में जारी, दूल्‍हा और दुल्‍हन खूब जंच रहे

    कार्यक्रम में गुरप्रीत कौर के पारिवारिक सदस्य व नजदीकी मौजूद हैं। शादी का कार्यक्रम भगवंत मान के आवास पर ही हो रहा है।

    शादी की रस्मों के दौरान सीएम भगवंत मान अपनी दुल्हन गुरप्रीत कौर से हंसी ठिठौली भी करते नजर आए। मेहरून कलर के शादी के जोड़े में डा. गुरप्रीत कौर बेहद खूबसूरत दिख रही थी।

    भगवंत मान की दुल्हन मूलरूप से हरियाणा की पिहोवा की रहने वाली हैं। वह पेशे से डाक्टर हैं। दोनों की दोस्ती लगभग डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। तब से दोनों के परिवार एक-दूसरे के संपर्क में थे। 

    डा. गुरप्रीत कौर की दो बहनें और भी हैं। दोनों विदेश में रहती हैं।

    भगवंत मान व डा. गुरप्रीत कौर की विवाह की रस्में संपन्न हो गई हैं। दोनों खाने की टेबल पर मेहमानों के साथ नजर आए। 

    खाने की टेबल पर बैठा नवविवाहित दंपती। साथ हैं अरविंद केजरीवाल। 

    घर पर विवाह की रस्में पूरी होने के बाद नवविवाहित दंपती ने माथा टेका। 

    भगवंत मान के विवाह समारोह में केवल खास लोग ही पहुंचे। समारोह ज्यादा तड़क भड़क से दूर रहा। 

    इससे पहले भगवंत मान के विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आप प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका आप नेताओं ने स्वागत किया। केजरीवाल ने भगवंत मान को शादी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज उनके लिए बहुत खुशी का दिन है। उनके छोटे भाई भगवंत मान विवाह बंधन में बंध रहे हैं। वह भगवान से भगवंत मान के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं।

    (विवाह समारोह की तस्वीरों का स्रोत इंटरनेट मीडिया)

    यह भी पढ़ें-Bhagwant Mann से पहले इस पूर्व विधायक ने भी की थी दूसरी शादी, पढ़ें पूर्व सीएम चन्नी के करीबी निम्मा की लव स्टाेरी

    comedy show banner
    comedy show banner