Move to Jagran APP

बंसल ने संभाली प्रचार की कमान, बोले- शहरवासी कांग्रेस कार्यकाल को कर रहे याद

शहर से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित होने के बाद पवन बंसल ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली

By Edited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 02:12 AM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 03:03 AM (IST)
बंसल ने संभाली प्रचार की कमान, बोले- शहरवासी कांग्रेस कार्यकाल को कर रहे याद
बंसल ने संभाली प्रचार की कमान, बोले- शहरवासी कांग्रेस कार्यकाल को कर रहे याद
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित होने के बाद पवन बंसल ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। प्रचार शुरू करने से पहले बंसल ने वीरवार को कार्यकर्ताओं और नेताओं में जान फूंकने के उद्देश्य से कांग्रेस भवन में बैठक बुलाई। इसमें बंसल ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनावी जंग जीतने के बाद ऐसा माहौल बनाया जाएगा, ताकि वह अपने आप को शहर का एमपी महसूस करेंगे। चुनाव के बाद वह तो दिल्ली जाएंगे, लेकिन शहर का सारा काम आप लोग ही संभालेंगे। बंसल ने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा शहर का बुरा हाल कर दिया है। नगर निगम में भाजपा नहीं चला पा रही है। नगर निगम में जो काम कांग्रेस ने किए थे उसके मुकाबले में भाजपा कुछ नहीं कर पा रही है और आज शहरवासी कांग्रेस के कार्यकाल को याद कर रहे हैं।

स्वच्छता के मुद्दे पर भाजपा को साधने पर दिया जोर
बंसल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जो शहर नंबर-1 पर था वह अब स्वच्छता के मामले में 20 वे नंबर पर पहुंच गया है। इसलिए सभी नेता और कार्यकर्ता चुनाव में जुट कर भाजपा का मुकाबला करे। प्रदीप छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का मंत्र इस मौके पर कांग्रेस के चंडीगढ़ अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि पवन बंसल ही शहर में चुनाव जीत सकते हैं। पार्टी हाईकमान इसलिए ही उन्हें उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने हर कार्यकर्ता को दिन में तीन से चार घंटे पार्टी के लिए निकालने के लिए प्रेरित किया। उन्हें प्रत्येक कार्यकर्ता में पवन बंसल नजर आता है। किया दावा-बंसल की जीत से जुड़ा है चंडीगढ़ कांग्रेस का भविष्य इस मौके पर पूर्व मेयर एवं सीनियर नेता सुभाष चावला ने कहा कि बंसल की जीत के साथ ही चंडीगढ़ कांग्रेस का भविष्य भी जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि शहर में कांग्रेस की जीत के बाद से उनकी छाती चौड़ी हो जाएगी। चावला ने कहा कि पवन बंसल पिछली बार चुनाव हारने के बावजूद लोगों के बीच में ही रहे।

पिछले लोकसभा चुनाव में आप को एक लाख 9 हजार वोट पड़े, लेकिन उनकी उम्मीदवार एक बार भी उसके बाद शहर में नहीं आई। अंडरपास का मुद्दा उठाकर भाजपा को बनाया निशाना इस मौके पर पवन बंसल ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में कुछ नहीं हुआ। जो रोज गार्डन से सेक्टर-17 प्लाजा को जोड़ने के लिए अंडरपास बनाया गया है उसकी कोई जरूरत नहीं है। सिर्फ लोगों का करोड़ों रुपये बर्बाद किए गए है। स्मार्ट सिटी के नाम शहरवासियों के साथ धोखा हुआ है।

भाजपा के कार्यकाल में दस साल पिछड़ गया चंडीगढ़ :
बंसल बंसल ने कहा कि हमारा शहर भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में 10 साल के लिए पिछड़ गया है। पार्किंग के लिए कुछ नहीं हुआ है। मेट्रो प्रोजेक्ट को खत्म कर दिया गया और मोनो रेल की बात की जा रही है। जबकि इससे शहर का स्वरूप बिगड़ेगा। बंसल ने कहा कि भाजपा नेताओं की पुलिस में दखलअंदाजी बढ़ी है, जिसका असर शहर की कानून व्यवस्था पर पड़ा है। इस बैठक में एचएस लक्की, डीडी जिंदल, भूपेंद्र सिंह, कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला, संदीप भारद्वाज, विनोद कुमार सोनू, गुरप्रीत सिंह गाबी शामिल थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.