विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हर हाल में मिलेगा न्याय', बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर बोले CM मान; कानूनी कार्यवाही का दिया भरोसा

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:35 AM (IST)

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर गठित चार सदस्यीय कमेटी से मुलाकात की। उन्होंने कमेटी ...और पढ़ें

बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर पंजाब सरकार का बड़ा कदम।

बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर पंजाब सरकार का बड़ा कदम।


HighLights

  1. CM मान ने बंदी सिंहों की रिहाई पर कमेटी से चर्चा की

  2. पंजाब सरकार कानूनी समाधान हेतु प्रतिबद्ध, जल्द कार्रवाई का भरोसा

  3. पिछली सरकारों के लंबित मुद्दों को प्राथमिकता से हल करेंगे

रोहित कुमार, चंडीगढ़। बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे को लेकर गठित चार सदस्यीय कमेटी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। कमेटी में गुरदीप सिंह बठिंडा, एडवोकेट जसपाल सिंह मंझपुर, पाल सिंह फ्रांस और बलविंदर पाल सिंह शामिल हैं।

मुलाकात के दौरान कमेटी के सदस्यों ने बंदी सिंहों की रिहाई से जुड़े मुद्दे पर मुख्यमंत्री के समक्ष अपने विचार और मांगें रखीं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने कमेटी के सदस्यों की बात और उनकी अपील को गंभीरता से सुना है। उन्होंने कमेटी को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार बंदी सिखों की रिहाई के मामले का जल्द से जल्द उचित और कानूनी समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।

जो पुरानी सरकार ने नहीं किया वो हम करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जायज और कानूनी कदमों को पिछली सरकारों की ओर से कई वर्षों से नहीं उठाया गया, उन्हें उनकी सरकार प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी। सरकार का प्रयास रहेगा कि इस मामले को आगे बढ़ाकर जल्द समाधान तक पहुंचाया जा सके।

दिलाया न्याय का भरोसा

मान ने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा न्याय के साथ खड़ी रही है और बंदी सिखों के मामले में भी सरकार कानून के दायरे में रहते हुए जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

इस बैठक को माना जा रहा अहम

मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से भी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे को लेकर संवेदनशील है और कमेटी के साथ हुई बातचीत को आगे की कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कमेटी की ओर से बंदी सिखों की रिहाई के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ हुई इस बैठक को इस मुद्दे पर आगे की प्रक्रिया के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में डी-सिल्टिंग रोकी तो आएगी तबाही, एनजीटी में सरकार का बड़ा तर्क; 2025 की बाढ़ का दिया हवाला