विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिसेप्शन की चहल-पहल में साढ़े चार लाख से भरा बैग गायब, मोहाली के वेडिंग रिसाॅर्ट में रात को घटना

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:54 PM (IST)

बलटाना के एक वेडिंग रिसॉर्ट में रिसेप्शन समारोह के दौरान साढ़े चार लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। ...और पढ़ें

बलटाना के एक वेडिंग रिसाॅर्ट से चोरी हुआ रुपयां से भरा बैग। (एआई जनरेटेड फोटो)

बलटाना के एक वेडिंग रिसाॅर्ट से चोरी हुआ रुपयां से भरा बैग। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. बलटाना रिसॉर्ट में रिसेप्शन से बैग चोरी।

  2. साढ़े चार लाख रुपये नकदी गायब हुई।

  3. सीसीटीवी में तीन अज्ञात युवक दिखे।


संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। बलटाना के एक वेडिंग रिसाॅर्ट में रिसेप्शन समारोह के दौरान साढ़े चार लाख रुपये से भरा बैग गायब हो गया। सुबह रिसार्ट संचालक को बैग नहीं मिला तो तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 1:35 बजे तीन अज्ञात युवक परिसर में आते दिखे। पुलिस जांच कर रही है कि वे समारोह में शामिल होने आए थे या चोरी के इरादे से वहां पहुंचे थे।

चंडीगढ़ के सेक्टर-49डी निवासी भरत भूषण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बलटाना में उनका वेडिंग रिसाॅर्ट है। 31 अक्टूबर को वहां रिसेप्शन समारोह था। समारोह समाप्त होने के बाद भी रात में कार्यक्रम जारी था। इसी दौरान करीब साढ़े चार लाख रुपये की नकदी वाला बैग गायब हो गया।

सुबह बैग नहीं मिलने पर रिसाॅर्ट और आसपास तलाश की गई। कोई सुराग नहीं मिलने पर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी गई। फुटेज में तीन अज्ञात युवक रात करीब 1:35 बजे रिसार्ट में प्रवेश करते दिखाई दिए। शिकायतकर्ता ने नकदी चोरी में उन्हीं पर संदेह जताया है।

शिकायत के आधार पर बलटाना पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस फुटेज के जरिए उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। चोरी में उनकी संलिप्तता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। समारोह में बाहरी लोगों की आवाजाही के बीच नकदी और कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।