बादल और कैप्टन ने पाकिस्तान को चेताया, जंग के हालात न पैदा करे
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह दोनों के पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह युद्ध का माहौल बनाने से बाज आए।
चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह दोनों के पाकिस्तान के मामले पर एक सुर हैं। दोनों नेताओं ने सोमवार को पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह युद्ध जैसे हालात पैदा न करे। इससे पंजाब का के साथ पाकिस्तान के पंजाब का भी भारी नुकसान होगा।
सिंधु जल समझौता पर केंद्र सरकार के हर निर्णय का करेंगे स्वागत : बादल
श्री मुक्तसर साहिब के लंबी में संगत कार्यक्रम मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि पर केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी पंजाब सरकार उसका स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार युद्ध का माहौल पैदा कर रहा है। वह आतंकियों के माध्यम से लगातार अपरोक्ष युद्ध छेड़ हुए है।
लंबी में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल।
बादल ने कहा कि पाकिस्तान काे समझ लेना चाहिए कि अब तक हुई लड़ाइयों में भारतीय सेना ने उसे हर उसे तगड़ा सबक सिखाया है। इस बार भी उसने युद्ध छेड़ा तो उसे तगड़ा सबक मिलेगा। लेकिन, युद्ध से दाेनों देशों के पंजाब को भारी नुकसान होगा और ऐसे में इससे बचना चाहिए।
पंजाब की राजनीति की चर्चा करते हुए बादल ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से चुनाव में इवीएम में गड़बड़ी करने के लगाए आरोप पर कहा कि इसमें राज्य का कोई हाथ नहीं होता। कांग्रेस चाहे तो चुनाव आयोग से कहकर लंदन से इवीएम मंंगवा ले।
दूसरी आेर, पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर के महावा में कहा कि पाकिस्तान उकसावे की कार्रवाई से बाज आए। वह भारत के खिलाफ अपरोक्ष युद्ध छेड़े हुए है। वह इसे तुरंत बंद करे अौर भारत के धैर्य की परीक्षा लेना छोड़े। उन्होेंने कहा कि दोनों देशों के बीच जंग नहीं छिड़नी चाहिए। यदि युद्ध हुअा तो भारी बर्बादी होगी और पंजाब को भी भारी नुकसान होगा। इससे भारत नहीं पाकिस्तान के पंजाब में भी भारी तबाही होगी।
स्कूल बस हादसे में मारे गए बच्चों के परिजनो काे दिलासा देते कैप्टन अमरिंदर सिंह।
वह यहां पिछले दिनों स्कूल बस हादसे में मारे गए बच्चों के परिजनों से मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार बनी तो पीडित परिवारों के एक-एक सदस्य को नौकरी और 10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे। बादल सरकार द्वारा एक लाख का मुआवजा कुछ भी नहीं है।