यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोहाली के लोग इस बार भी पानी को तरसेंगे, जीरकपुर, डेराबस्सी, नयागांव व लालडू में नलकूप खराब
मोहाली के लोगों को इस बार भी पानी की कमी से जूझना पड़ेगा। अभी तक शहर को 13 एमजीडी (मेगा ...और पढ़ें

मोहाली, जेएनएन। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। लेकिन शहर के लोगों को इस बार भी पानी की कमी से जूझना पड़ेगा। जीरकपुर, डेराबस्सी, नयागांव, खरड़ के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस क्षेत्रों में ज्यादातर नलकूप खराब पड़े है। मोहाली में कजौली की पांचवीं लाइन से भी पानी नहीं मिल रहा है। ध्यान रहें कि अभी तक शहर को 13 एमजीडी (मेगा गेलन डेली) पानी मिल रहा है। जबकि जरूरत 24 एमजीडी के करीब है।
उधर, नगर परिषद जीरकपुर शहर में पानी की सप्लाई के लिए अभी ट्यूबवेल के भरोसे हैं। लेकिन इन गर्मियों में अगर ट्यूबवेल की अभी से रिपेयर नहीं की गई तो आने वाले दिनों में पानी की किल्लत से पब्लिक को जूझना पड़ेगा। इस समय जीरकपुर में 10 से ज्यादा ट्यूबवेल ऐसी हालत में हैं, जो कभी भी बंद हो सकते हैं। पिछले साल एमसी ने 10 नए ट्यूबवेल लगाने का एजेंडा पास किया था, जिनमें से पांच ही ट्यूबवेल लगे हैं। पांच नए ट्यूबवेल लगाने की भी जरूरत है। एमसी को सभी 80 ट्यूबवेल की प्रॉपर चेकिंग और उनकी रिपेयर का काम अभी करना चाहिए, क्योंकि गर्मियों में एक ओर लोगों को पानी की कमी रहती है, वहीं अगर मेंटेनेंस के लिए कोई ट्यूबवेल बंद रहा तो उस एरिया में पब्लिक को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
डेराबस्सी में दो नलकूप खराब होने को है। वहीं नयागांव में दो नए नलकूप लगाने की जरूरत है। लालडू व खरड़ में भी दो दो नए नलकूपों की जरूरत है तभी पानी की कमी पूरी हो सकती है। जीरकपुर नगर पषिद के कार्यकारी अधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि पानी की किल्लत नहीं रहेगी। ट्यूबवेल की रिपेयर और उनकी मेंटेनेंस समय-समय पर की जाती है। कजौली वॉटर वर्कर्स से पानी लाने तक शहर में ट्यूबवेल पानी देंगे और जिन जगहों पर ट्यूबवेल खराब हो रहे हैं, वहां नए लगाए जा रहे हैं।
