पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी घोषित
जासं, चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठ
जासं, चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पार्टी कार्यालय कमलम में हुई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एनआर मेहरा ने की। कार्यकारिणी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें ओम प्रकाश मेहरा को मोर्चा प्रदेश महामंत्री, सुशील कश्यप तथा गुरनाम सिंह सैनी को मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राजेंद्र बग्गा तथा सतपाल धीमान को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया।
मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए पार्टी के मीडिया विभाग के इंचार्ज रविंद्र पठानिया ने बताया कि इस बैठक में मोर्चा कोऑर्डिनेटर माता राम धीमान के साथ मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। बैठक में केंद्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया और साथ ही चंडीगढ़ भाजपा की ओर से किए गए कार्यो को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा गया।
प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने विकास के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गरीबों के स्वास्थय, उनके आर्थिक विकास के लिए मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना या अन्य रोजगार के अवसरों को उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने बेहतरीन योजनाएं लागू की हैं। जीवन बीमा योजना, मेडिकल योजना, 15 हजार से भी अधिक गांवों में बिजली पहुंचाना, 2 करोड़ महिलाओं को घरेलू चूल्हों से मुक्ति दिलाने के लिए उज्जवला योजना में नि:शुल्क गैस कनेक्शन बाटना कुछ उदाहरण है। प्रदेश महासचिव प्रेम कौशिक, चंद्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी, भीमसेन अग्रवाल अतिथि के रूप में इसमें शामिल हुए।