कांग्रेस की जीत पर बबला ने बजाया ढोल, छाबड़ा ने डाला भंगड़ा
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बेहतर प्रदर्शन करने का जश्
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बेहतर प्रदर्शन करने का जश्न कांग्रेसियों ने मंगलवार को मनाया। शाम को कांग्रेस भवन में ढोल बजाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने भाग लिया। जबकि भाजपा कार्यालय में सन्नाटा छाया रहा। कांग्रेस भवन में पार्टी पार्षद दल के नेता देवेंद्र ¨सह बबला ने खुद ढोल बजाया और कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ भंगड़ा डाला। इस मौके पर महासचिव एसएस लक्की ने भी डांस किया। जबकि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगे। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि जीत से नया जोश आया है। अब लोकसभा चुनाव भी कांग्रेस पार्टी बहुमत से जीतेगी। कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरमेल केसरी का कहना है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस मुक्त का नारा दिया था लेकिन लोकतंत्र में कभी भी एक पार्टी राज नहीं कर सकती है और लोगों ने कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए अपना फतवा दिया है। तिवारी गुट ने अलग मनाया जश्न
जश्न को लेकर भी कांग्रेस में गुटबाजी जारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी गुट की ओर से मनीमाजरा में 3 राज्य में कांग्रेस की जीत जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। मौके पर कांग्रेसी नेता इमरान मंसूरी, नेतराम राणा ने बताया कि यह जीत राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व की है। वसीम मीर ने बताया कि इस जीत से चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं को एक नई ऊर्जा मिलेगी और मनीष तिवारी को भारी बहुमत से जिताकर दिल्ली भेजेंगे। इस मौके पर दाता राम सैनी, इमरान मंसूरी, नेतराम राणा, निखिल कौशल, रवि अरोड़ा, अवतार सिंह शमीम अहमद, संजीव ने भाग लिया। राज्य और देश के मुद्दे अलग : टंडन
भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि राज्य और देश के चुनाव अलग-अलग मुद्दे और अलग-अलग नेता पर होते हैं। पार्टी लोकसभा चुनाव की तरफ आगे बढ़ गई है। वीरवार को हाईकमान ने सभी राज्य अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। जिसमें मंथन किया जाएगा कि कहां पर हमारी कमी रही है।