Move to Jagran APP

बिहार की जनता ने एनडीए को बहुमत देकर मोदी सरकार में जताया विश्वास : अवि भसीन

भसीन से भाजपा गठबंधन की जीत पर सभी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैसाथ ही उन्होंने भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन को भी विशेष शुभकामनााएं दी हैं क्योंकि उन्होंने बिहार चुनाव में वहाँ उत्साहपूर्वक चुनाव प्रचार किया था।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 07:52 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 07:52 AM (IST)
बिहार की जनता ने एक बार फिर से भाजपा गठबंधन सरकार में अपना विश्वास जताया है। (जेएनएन)

चंडीगढ़, जेएनएन। बिहार की जनता ने एक बार फिर से भाजपा गठबंधन सरकार में अपना विश्वास जताते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में 125 सीटों पर बहुमत देकर यह साबित कर दिया है कि वह जनता मोदी सरकार के साथ है। बिहार में बहुमत के साथ आना समाज विरोधी एवं देश विरोधी ताकतों पर जनता का यह करारा जवाब है। यह कहना है बीजेपी मंडल-22 के अध्यक्ष अवि भसीन का।

loksabha election banner

भसीन से भाजपा गठबंधन की जीत पर सभी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है,साथ ही उन्होंने भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन को भी विशेष शुभकामनााएं दी हैं क्योंकि उन्होंने बिहार चुनाव में वहाँ उत्साहपूर्वक चुनाव प्रचार किया था।अवि भसीन ने जारी एक बयान में कहा कि मोदी विरोधी ताकतों ने उनके खिलाफ कई बड़े एवं गंभीर आरोप लगा जनता को गुमराह करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन बिहार चुनाव में जनता ने चुनाव जैसे महापर्व में शामिल होकर एवं भाजपा गठबंधन को बहुमत देकर यह साबित कर दिया कि अब देश की जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है।

भाजपा विरोधी पार्टियों ने जनता को चुनावों में खूब बहकाने एवं बरगलाने की कोशिशें की, लेकिन बिहार की जनता ने देश की एकता एवं विकास को आगे बढ़ाने के लिए बहुमत के साथ भाजपा गठबंधन को सरकार बनाने का जनादेश दिया। इससे विरोधी पार्टियों में भारी निराशा एवं मातम का माहौल है।

राजद एवं कांग्रेस चुनाव हारने पर चुनाव में गड़बड़ी के झुटें आरोप लगा जनादेश पर सवाल उठा रही है। यह पहली बार नहीं जब कांग्रेस एवं आरजेडी ने ऐसा आरोप लगाए है। जब वह जीतते है तो चुनाव संवैधानिक तौर पर होता है और हारने पर गड़बड़ी की आरोप लगा देते है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.