16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, युवक गिरफ्तार Chandgarh news
रोपित की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी सोहाना के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ नाबालिग लड़की की बड़ी बहन के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
मोहाली, जेएनएन। सोहाना थाना पुलिस ने 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपित को वीरवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी सोहाना के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ नाबालिग लड़की की बड़ी बहन के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सुखविंदर सिंह को मोहाली अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मनवीर कौर ने बताया कि नाबालिग लड़की चंडीगढ़ में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 28 अक्टूबर की रात को उसका अपनी बड़ी बहन से झगड़ा हो गया। उसकी बड़ी बहन ने उसके साथ मामूली मारपीट की। इस बात से नाराज होकर वह घर से बाहर आ गई। नाबालिग सोहाना गुरुद्वारा साहिब के पास एयरपोर्ट रोड पर खड़ी थी तो उसी समय सुखविंदर सिंह वहां आया और उसने नाबालिग से हमदर्दी का दिखावा किया। हमदर्दी जताने के बाद वह नाबालिगा को किसी सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाबालिग स्पोर्ट्स की खिलाड़ी है और उसने सुखविंदर से मारपीट कर जान छुड़ाई और बड़ी बहन को घर आकर जानकारी दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मनवीर कौर ने जांच के बाद सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची के दुष्कर्मी को भेजा जेल
दूसरी तरफ 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले पेंटर रमेश चौहान को फेज-1 थाना पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिक्रयोग है कि रमेश चौहान ने दीवाली से अगले दिन जब उसकी पत्नी व बेटा भाई दूज के लिए गए हुए थे तो गली में पटाखे चला रही तीन नाबालिग लड़कियों को अपने घर ले गया था। जिनमें 10 व 7-7 साल की दो लड़कियां थी। शराब के नशे में रमेश चौहान ने 10 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें