विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अकाली दल-भाजपा का गठबंधन हुआ तो पंजाब में जीत पक्की...', रामदास अठावले का बड़ा बयान

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:08 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन आगामी विधानसभा चुनावों ...और पढ़ें

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले।

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले। 

HighLights

  1. अठावले ने अकाली दल-भाजपा गठबंधन को जीत की गारंटी बताया।

  2. आरपीआई (ए) पंजाब में 10-15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

  3. गठबंधन से पंजाब में एनडीए को चुनावी मजबूती मिलेगी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने पंजाब की राजनीति को लेकर चंडीगढ़ में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा के बीच गठबंधन होता है तो आगामी विधानसभा चुनाव में जीत पक्की है।

दोनों दलों के एक साथ आने से पंजाब में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मजबूती मिलेगी और चुनावी मुकाबले में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। अठावले चंडीगढ़ दौरे पर हैं उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) भी पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

पार्टी प्रदेश में 10 से 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी। इन सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि बाकी विधानसभा सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी का उद्देश्य पंजाब में एनडीए की ताकत बढ़ाना और गठबंधन को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली दल और भाजपा का गठबंधन राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। दोनों दलों के बीच तालमेल बनने से एनडीए को चुनावी लाभ मिलेगा। अठावले के इस बयान को पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी केवल पंजाब तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मणिपुर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। अठावले के बयान से स्पष्ट है कि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में एनडीए के साथ अपनी राजनीतिक भूमिका को विस्तार देने की रणनीति पर काम कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।