मोहाली की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका बनीं Mrs India 2019, पुणे में जीता खिताब
प्रियंका नेगी चोपड़ा मोहाली के शहीद ऊधम सिंह कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी (एसयूएस) तंगौरी में पढ़ाती हैं।
चंढीगढ़, जेएनएन। असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका नेगी चोपड़ा ने मिसेज इंडिया-2019 का खिताब जीत मोहाली का नाम रोशन किया है। वह शहीद ऊधम सिंह कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी (एसयूएस) तंगौरी में पढ़ाती हैं। प्रियंका ने यह खिताब पुणे के होटल ऑर्चिड में मुकाबले में अपने नाम किया।
राष्ट्रीय स्तर के इस मुकाबले के फाइनल में देशभर के अलग-अलग राज्यों से आईं प्रतिभागियों ने स्टेज पर जलवे बिखेरते हुए फैशन की दुनिया के रंग दिखाए। इसमें तीसरा राउंड ड्रेसअप का रहा जिसमें प्रतिभागियों ने अपने गृह राज्यों के पहनावा प्रदर्शन किया। आखिरी दौर सवाल-जवाब का रहा जिसमें जजों की तरफ से प्रतियोगियों से संवेदनशील सवाल पूछे गए। इनका हर प्रतियोगी ने अपनी सोच अनुसार जवाब दिया। आखिर में प्रियंका को मिसेज इंडिया-2019 चुन लिया गया।
प्रियंका ने इस उपलब्धि के लिए परिवार और अपने कॉलेज के प्रबंधको का आभार जताया है। संस्थान के डायरेक्टर एडमिशन डॉ. एसके सोनी ने प्रियंका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप