यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
निशाने पर केजरीवाल, नेताआें ने कहा- झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना उनकी फितरत
अरविंद केजरीवाल पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर माफी मांगने के बाद विराेधियाें के निशाने पर आ गए हैं।

जेएनएन, चंडीगढ़। ड्रग रैकेट का आरोप लगाने के बाद माफी मांगकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पूर्व सहयोगियों और विराधियों के निशाने पर आ गए हैं। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर व पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि है कि पहले झूठा अाराकप लगाना और फिर उससे भाग जाना केजरीवालकी फितरत हो गई। केजरीवाल द्वारा अकाली दल के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने को छोटेपुर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
आप के पूर्व पंजाब कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर व सांसद गांधी ने साधा निशाना
पंजाब में एक समय आम आदमी पार्टी का संगठन तैयार करने वाले छोटेपुर ने कहा कि केजरीवाल ने माफी मांग कर अपनी फितरत को एक बार फिर सबके सामने ला दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने चुनाव से पूर्व केवल एक ही बात पर जोर दिया कि मजीठिया को ड्रग्स तस्कर बताया जाए। इसके लिए बाकायदा पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर बोर्ड लगाए गए। हर मंच पर केजरीवाल एंड पार्टी ने इस बात पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल का एक और यू टर्न ; मांगनी पड़ी लिखित माफी, मजीठिया बोले- माफ किया
उन्होंने कहा कि एेसा कर केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के लाखों रुपये भी खर्च करवा दिए। पूर्व आप नेता ने कहा कि लिखित में माफी मांग कर केजरीवाल ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें अब पंजाब से कोई लेना देना नहीं है। अब न तो केजरीवाल और न ही उनकी पार्टी की कोई विश्वसनीयता रह गई है।
छोटेपुर ने कहा कि केजरीवाल को यह पहले सोचना चाहिए था। बिना किसी सबूत के किसी भी नेता पर ड्रग्स तस्करी जैसे आरोप लगाना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। केजरीवाल पर बरसते हुए पूर्व आप नेता ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है। केजरीवाल ऐसे ही आरोप लगाते हैं और बाद में माफी मांग लेते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसी फितरत वाले नेता पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। बात केवल मजीठिया की नहीं है, बल्कि पंजाब के करोड़ों लोगों की है जिनकी भावनाओं के साथ केजरीवाल ने खिलवाड़ किया। उल्लेखनीय है कि छोटेपुर वह नेता हैं जिन्होंने पंजाब में आप का संगठन खड़ा किया। बाद में आप ने उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
आप से लोगों का विश्वास निश्चित रूप से उठ जाएगा : गांधी
पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि पहले तो अरविंद केजरीवाल ने खुली जनसभाओं में मजीठिया पर नशा तस्करी के खुलकर आरोप लगाए और फिर पूरे राज्य में उसके होर्डिंग्स भी लगवाए। अब उनके यूटर्न ने साबित कर दिया है कि अपने सियासी हितों के लिए चाहे उनकी ही पार्टी का कोई लीडर हो या विरोधी पार्टी का, केजरीवाल कोई भी मौका गंवाते नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले समय के दौरान जहां आम आदमी पार्टी की स्थिति खराब हुई वहीं केजरीवाल के इस नए बयान से आम आप को और ज्यादा नुकसान होगा। जिन लोगों को आस थी कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट सिस्टम को बदलेगी, उनका विश्वास ऐसे बयानों से निश्चित रूप से आप से उठ जाएगा।
------
केजरीवाल ने झूठ का सहारा लिया : सुखबीर बादल
अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि केजरीवाल द्वारा माफी मांगने से यह साबित हो गया है कि सच्चाई के विरुद्ध बुराई ज्यादा समय तक टिक नहीं सकती है। केजरीवाल ने झूठ का सहारा लिया, लेकिन सच्चाई सामने आ गई है।
------
केजरीवाल स्वभाव से ही झूठे प्रवृत्ति के नेता : सांपला
केंद्रीय राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान विजय सांपला का कहना है कि अरविंद केजरीवाल स्वभाव से ही झूठे प्रवृत्ति के नेता हैं। केजरीवाल की यह फितरत है कि वह बेबुनियादी आरोप लगाकर मैदान छोड़कर भाग जाते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि उन्होंने बेबुनियादी आरोप लगाकर किसी एक नेता की छवि को खराब करने की कोशिश की, बल्कि इससे पहले भी इस तरीके की कोशिश वे करते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मायावती बोलीं- समय से पहले लोकसभा चुनाव संभव, भाजपा के खिलाफ सभी हों एकजुट
उन्होंने कहा कि वह आज भले ही मजीठिया से माफी मांग रहे हैं लेकिन क्या वह इसकी छतिपूर्ति कर सकते हैं? केजरीवाल ने केवल अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठबंधन और विक्रम सिंह मजीठिया पर बेबुनियादी आरोप लगाए। एक बार फिर केजरीवाल का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।
जेटली से भी माफी मांगें केजरी : सुभाष शर्मा
भाजपा के प्रदेश सचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि केजरीवाल शुरू से ही झूठ के सहारे अपनी राजनीति चमका रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए थे, जिसका केस अदालत में चल रहा है। अच्छा होगा वह जेटली से भी जल्द से जल्द माफी मांग लें।
