विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12 फरवरी को अयोध्या जाएंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, माता-पिता और पत्नी बच्चों के साथ रामलला के करेंगे दर्शन

By Agency Edited By: Deepak Saxena
Published: Sun, 11 Feb 2024 03:38 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपने माता-पिता पत्नी और बच्चों के साथ राम लला के दर्शन के लिए ...और पढ़ें

12 फरवरी को अयोध्या जाएंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान (फाइल फोटो)।
12 फरवरी को अयोध्या जाएंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान (फाइल फोटो)।

पीटीआई, नई दिल्ली/चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान राम मंदिर में दर्शन करने के लिए सोमवार को अयोध्या जाएंगे। ये जानकारी आप सूत्रों के हवाले से आई है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 22 जनवरी मंदिर के अभिषेक समारोह में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि वह बाद में अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर जाना चाहते हैं। अब अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान 12 फरवरी को अयोध्या जाएंगे। उनके साथ उनके परिवार भी होंगे।

ये भी पढ़ें: Tarn Taran News: भगवंत मान और केजरीवाल का तरनतारन दौरा, 1080 करोड़ की लागत वाले थर्मल प्‍लांट का किया उद्घाटन