Coronavirus News: पूरे देश में चंडीगढ़ में कोरोना मरीजों के लिए सबसे ज्यादा बेड की व्यवस्था
Coronavirus News स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 3552 बेड की व्यवस्था है। चंडीगढ़ में 885 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड है जबकि 113 बेड की व्यवस्था आइसीयू वार्ड में की गई है।
चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। Coronavirus News: पूरे देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सबसे ज्यादा बेड की व्यवस्था सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में है। चंडीगढ़ में 1 हजार लोगों पर तीन कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राज्यसभा में यह जानकारी पेश की गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पूरे देश में चंडीगढ़ पहले स्थान पर है जान करो ना संक्रमित मरीजों के लिए सबसे ज्यादा बेड की व्यवस्था है।
चंडीगढ़ में है 3,552 बेड की व्यवस्था
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 3552 बेड की व्यवस्था है। चंडीगढ़ में 885 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड है जबकि 113 बेड की व्यवस्था आइसीयू वार्ड में की गई है। चंडीगढ़ में 1 हजार लोगों पर कोरोना मरीजों के लिए 3 बेड की व्यवस्था है।
पंजाब में 28,448 बेड की व्यवस्था
पंजाब में कुल आबादी पर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 28,448 बेड की व्यवस्था है। वहीं अगर पंजाब में 1 हजार लोगों पर अगर कोरोना मरीजों के लिए कितनी बेड की व्यवस्था है यह बात की जाए तो स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में 1हजार लोगों पर 0.88 बेड की व्यवस्था है।
हरियाणा में 58,513 बेड की व्यवस्था
चंडीगढ़ के बाद पूरे देश में हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सबसे ज्यादा बेड की व्यवस्था पाई गई है। हरियाणा में कोरोना मरीजों के लिए 58,513 बेड की व्यवस्था है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक अगर बात की जाए तो हरियाणा में 1 हजार लोगों पर 2.11 बेड की व्यवस्था है।