Move to Jagran APP

रोमांचक हुआ चंडीगढ़ का चुनावी दंगल, कोई मोदी तो कोई पुराने कामों के सहारे जीत के प्रयास में

चंडीगढ़ का चुनावी दंगल रोमांचक हो चला है। कोई पीएम मोदी के नाम पर वोट मांग रहा है।

By Edited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 07:09 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 03:03 AM (IST)
रोमांचक हुआ चंडीगढ़ का चुनावी दंगल, कोई मोदी तो कोई पुराने कामों के सहारे जीत के प्रयास में
रोमांचक हुआ चंडीगढ़ का चुनावी दंगल, कोई मोदी तो कोई पुराने कामों के सहारे जीत के प्रयास में
विशाल पाठक, चंडीगढ़। चंडीगढ़ का चुनावी दंगल रोमांचक हो चला है। कोई पीएम मोदी के नाम पर वोट मांग रहा है। कोई शहर में बीते 10 से 15 सालों में किए कामों के सहारे वोट बैंक को अपनी ओर खींचने में जुटा है। तो कोई दिल्ली मॉडल को लोगों के बीच पेश कर वोट बटोरने का काम कर रहा है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का हर एक सीनियर लीडर और वॉलंटियर इन दिनों ग्राउंड लेवल पर दिख रहा है। हर कोई अपनी पार्टी के लिए वोट बैंक की राजनीति करता नजर आ रहा है।

बता दें चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर 19 मई को मतदान होगा। इन सबके बीच चुनावी दंगल में उतरी भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जीत हासिल करने के लिए लोगों के बीच पहुंचकर जोर-शोर से अपना प्रचार कर रही हैं। भाजपा को मोदी का सहारा, लोगों के बीच रख रहे बात चंडीगढ़ भाजपा की ओर से अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पार्टी से शहर की सांसद किरण खेर और अन्य सीनियर लीडर लोगों के बीच जाकर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यो को गिनवाकर वोट मांग रहे हैं। लोगों के सामने पीएम मोदी के कामों को रखा जा रहा है। केंद्र सरकार की बीते पांच साल में जनहित के लिए शुरू की योजनाओं के सहारे वोट देने की अपील की जा रही है।

इसके अलावा बीते पांच साल में शहर के लिए किए कार्याें से लोगों को रूबरू कराया जा रहा है। कांग्रेस बीते 10 से 15 सालों में किए कामों के सहारे मांग रही वोट चंडीगढ़ कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस अपने बीते 10 से 15 सालों में शहर के लिए गए कामों का जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है। राष्ट्रीय स्तर के मेनिफेस्टो को लोगों के सामने पेश किया जा रहा है। मौजूदा सरकार ने शहर में जिन प्रोजेक्ट्स पर रोक लगाई या जिन्हें पूरा नहीं किया। उन कामों को लोगों के बीच पेश किया जा रहा है। इनमें कांग्रेस की ओर से शहर को मेट्रो सिटी बनाने, स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनाने, चंडीगढ़ को आइटी हब बनाने और अन्य लोकल मुद्दों को लोगों के समक्ष पेश कर वोट मांगे जा रहे हैं।

वहीं आप दिल्ली मॉडल और बीते कामों की याद दिला रही जनता को आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ से पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन को टिकट दी गई है। पार्टी का हर सीनियर लीडर और कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनके कैंडिडेट धवन द्वारा शहर के लिए किए कार्यो को बुनियाद बनाकर वोट मांग रहे हैं। तो पार्टी के कई लीडर व कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर दिल्ली मॉडल पेश कर वोट मांग रहे हैं। लोगों से वादा किया जा रहा है कि दिल्ली में जिस प्रकार हेल्थ, एजुकेशन और सोशल सिक्योरिटी के दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। उसी प्रकार चंडीगढ़ में उनकी सरकार बनने पर शहर के लोगों की सुविधा के लिए इन दिशा में कदम उठाए जाएंगे। पार्टी हाईकमान की ओर से जो भी निर्देश आते हैं, उन्हें पहले पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और उम्मीदवार को बताए जाते हैं। इसके बाद पार्टी की प्रदेश इकाई की बैठक होती है। जिसमें सभी जिला अध्यक्ष, मंडल प्रधान, महामंत्री आदि सीनियर लीडर मौजूद रहते हैं। इसके बाद वह अपने-अपने वार्ड में बनाई गई टीमों को इन निर्देशों को बनाए गए वाट्सएप ग्रुप, फोन कॉल और मैसेज के जरिये भेजते हैं।

राजेंद्र मोहन, आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ चुनावी प्रचार की अगर बात करें तो डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान लोगों का फीडबैक लिया जाता है। इस फीडबैक को पार्टी के उम्मीदवार और प्रदेशाध्यक्ष के सामने रखा जाता है। पार्टी के हर एक वॉलंटियर को अपने आगे 10 और साथ जोड़ने के लिए कहा गया है। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या सुनी जाती है, उनको अपने एजेंडा में शामिल किया जा रहा है। पार्टी का हर कार्यकर्ता सुबह से लेकर देर रात तक लोगों से संपर्क कर उनकी राय जान रहा है।

विक्रम सिंह पुंडीर, आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ चुनाव प्रचार की अगर बात करें तो पार्टी की ओर से बूथ मैनेजमेंट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। जोकि हर बूथ की गतिविधियों को कंट्रोल करता है। शहर के सभी बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनाई गई है। जोकि अपने-अपने बूथ में रोजाना डोर-टू-डोर कैंपेन कर लोगों की राय व समस्याओं को जानते हैं। इसके बाद इसे पार्टी के सीनियर लीडर, कैंडिडेट और अपने वार्ड प्रधान तक पहुंचाते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए सच्चाई पर चर्चा जैसे कार्यक्रम के जरिये रोजाना पार्टी के एक सीनियर लीडर का लाइव संवाद कराया जाता है। जोकि सीधा जनता के सवालों के जवाब देता है और पार्टी के मेनिफेस्टो और शहर से जुड़े मुद्दों को लोग के बीच जाकर रखता है।

यादविंदर मेहता, कांग्रेस प्रचार के दौरान पार्टी का हर कार्यकर्ता केंद्र और स्थानीय मेनिफेस्टो को लोगों के बीच पहुंचाता है। स्थानीय मुद्दों पर लोगों से चर्चा की जाती है। जो लोग नौकरी पेशे वाले हैं। उनसे संपर्क करने के लिए पार्टी के हर सीनियर लीडर व कार्यकर्ता अपने अपने एरिया में रोजाना सुबह नजदीकी पार्क में जाकर लोगों के साथ सैर करते हुए चर्चा करते हैं और अपने पार्टी के मेनिफेस्टो को पेश करते हैं। हरमेल केसरी, कांग्रेस चुनाव प्रचार की पूरी निगरानी पार्टी के सीनियर लीडर्स करते हैं। एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें पार्टी की ओर से हर जरूरी संदेश को सीनियर लीडर्स से लेकर बूथ लेवल पर काम कर रहे कार्यकर्ता तक पहुंचाया जाता है। पार्टी के साथ ज्यादा युवाओं को जोड़ने के लिए उनके बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को उनके समक्ष रखा जाता है।

प्रदेशाध्यक्ष पहले मंडल प्रधानों, महामंत्रियों और कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक करते हैं। इसके बाद हर मंडल प्रधान अपने वार्ड में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर प्रचार करता है। दूसरे के वार्ड में जाकर प्रचार-प्रसार करने पर पाबंदी लगाई गई है। हर वार्ड की जिम्मेदारी उस एरिया के सीनियर लीडर को दी गई है।
-रवि सिंह रावत, भाजपा, चंडीगढ़

पार्टी के हर चुनावी बैठक व रैली को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर किया जाता है। पार्टी का मेनिफेस्टो व शहर से जुड़े मुद्दों को डिजिटली लोगों तक पहुंचाया जाता है। ताकि ज्यादा लोगों से संपर्क कर उनकी राय जान सकें। इसके अलावा वोट की अपील करते समय लोगों को पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं और कामों की जानकारी दी जाती है। ताकि लोगों में विश्वास पैदा किया जा सके।
-संजीव वर्मा, भाजपा, चंडीगढ़

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.