यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब के CM भगवंत मान को आंगनवाड़ी वर्कर ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने सौंपे 5714 नियुक्ति पत्र
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राज्य की आंगनवाड़ी वर्करों को बड़ा तोहफा दिया। सीएम भगवंत मान ने ...और पढ़ें

चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्क। Bhagwant Mann News रक्षाबंधन के खास मौके पर बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5714 आंगनवाड़ी बहनों को तोहफा दिया। भगवंत मान ने आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र मिलने की खुशी में आंगनवाड़ी में काम करने वाली एक बहन ने CM भगवंत मान को राखी भी बांधी।
ਅੱਜ ਦਾ ਦਿਨ ਖਾਸ ਇਸ ਕਰਕੇ 5714 ਭੈਣਾਂ ਨੂੰ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਦੇਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਣਾ ਰਹੇ ਹਾਂ…ਜਿਵੇਂ ਆਰਮੀ ਆਪਣੇ ਫੌਜੀ ਦਾ ਖਿਆਲ ਰੱਖਦੀ ਹੈ ਓਵੇਂ ਹੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹਰ ਜੀਅ ਦਾ ਖਿਆਲ ਰੱਖਣਾ ਸਾਡਾ ਫ਼ਰਜ਼ ਹੈ.. pic.twitter.com/yynP3ebdRy
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) August 30, 2023
मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि आज पंजाब की बेटियां हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लगातार महिलाओं के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज खास दिन है इस वजह से हम 5714 बहनों को नियुक्ति पत्र देकर पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बना रहे हैं।
.jpg)
उन्होंने कहा कि जैसे सेना अपने जवानों का ख्याल रखती है, वैसे ही हर जिंदगी का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है।
