विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमृतसरः कौन है ट्रेन हादसे का जिम्मेदार, इन सवालों के जरिए मिलेगा जवाब

By Vikas JangraEdited By:
Published: Fri, 19 Oct 2018 11:11 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 12:25 AM (IST)

हादसे में अब तक 60 लोगों की मौत की ख़बर है। हालांकि कई चश्मदीदों का कहना है कि यह संख्या 100 से भी ऊपर जा सकती है।

अमृतसरः कौन है ट्रेन हादसे का जिम्मेदार, इन सवालों के जरिए मिलेगा जवाब
अमृतसरः कौन है ट्रेन हादसे का जिम्मेदार, इन सवालों के जरिए मिलेगा जवाब

जेएनएन, चंडीगढ़। अमृतसर के जोड़ा फाटक के पास भीषण ट्रेन दुर्घटना हो गई। अभी तक आई जानकारी के मुताबिक रावण दहन के वक्त काफी लोग पास ही स्थित ट्रैक पर खड़े थे। इसी दौरान वहां से लगातार दो ट्रेन गुजर गईं और सैंकड़ों लोग इनकी चपेट में आ गए। हादसे में अब तक 60 लोगों की मौत की ख़बर है। हालांकि कई चश्मदीदों का कहना है कि यह संख्या 100 से भी ऊपर जा सकती है।

फौरी राहत के तौर पर केंद्र सरकार की ओर पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये का ऐलान किया है। वहीं, राज्य सरकार की ओर से सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों के इलाज का खर्च उठाने की घोषणा की है। 



जिंदगी चाहे एक की हो या हजारों की उसकी कीमत पैसों से नहीं तोली जा सकती और न ही आर्थिक मदद से दुख इंसान की कमी को पूरा किया जा सकता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि ऐसे हादसों पर रोक लगाई जाने के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएं और तय किया जाए कि हादसे के लिए कौन लोग असल जिम्मेदार हैं। इसी मुख्य सवाल का जवाब जानने के लिए जरूरी है कि घटना का थोड़ा विश्लेषण किया जाए और घटना या उसके कारणों से जुड़े लोगों से सवाल किए जाएं। 

इस घटना में मुख्यतः चार पहलू हैं, पहला कार्यक्रम का आयोजक, दूसरा स्थानीय पुलिस-प्रशासन, तीसरा रेलवे और चौथा उस ट्रेन का ड्राइवर। इन सभी से जागरण के तीन-तीन अहम सवाल हैं। जो कि संभवतः तय कर सकते हैं कि घटना के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है।

आयोजकों से तीन अहम सवाल
- सबसे बड़ा सवालः रावण दहन जैसे कार्यक्रम का आयोजन रेलवे ट्रैक के नजदीक क्यों किया गया ?
- दूसरा सवालः ट्रैक के नजदीक कार्यक्रम करने की अनुमति ली गई या नहीं ?
- तीसरा सवालः बिना अनुमति कार्यक्रम करने और इस हादसा होने का जिम्मेदार कौन?

प्रशासन से तीन बड़े सवाल
- सबसे बड़ा सवालः अगर कार्यक्रम की अनुमति ली गई तो इजाजत किसने दी और अब घटना के लिए जिम्मेदार कौन ?
- दूसरा सवालः अनुमति थी तो कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए ?
- तीसरा सवालः अगर सुरक्षा के इंतजाम थे तो ये चूक किसकी है कि भारी संख्या में लोग ट्रैक तक पहुंच गए ?

रेलवे से तीन बड़े सवाल
- सबसे बड़ा सवालः क्या ट्रैक के पास ऐसे बड़े कार्यक्रम की जानकारी रेलवे को थी ?
- दूसरा सवालः अगर जानकारी थी तो रेलवे ने सुरक्षा और एहतियात के लिए क्या इंतजाम किए थे ?
- तीसरा सवालः अगर रेलवे ने इंतजाम किए थे तो फिर रेलवे के इंतजामों में चूक कहां और किससे हुई ?

रेल चालक से तीन बड़े सवाल
- सबसे अहम सवालः हादसे के कुछ वीडियो में दिख रहा है कि रेल पूरी तेजी से भीड़ को चीरती हुई जा रही है। ऐसे में सवाल है कि रेल चालक को क्या एक बड़ी भीड़ दिखाई नहीं दी ?
- दूसरा सवालः चालक को अगर भीड़ दिख गई थी तो उसने लगातार हॉर्न बजाया या नहीं ?
- तीसरा सवालः लगातार हॉर्न बजाने के अलावा चालक ने गाड़ी की गति कम क्यों नहीं की ?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।