विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amitabh Bachchan Birthday: चंडीगढ़ की MP किरण खेर ने खास अंदाज में Big B को किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश

By Jagran NewsEdited By: Ankesh Thakur
Published: Tue, 11 Oct 2022 09:50 AM (IST)

Amitabh Bachchan Birthday बालीवुड अभिनेता व सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। अमिताभ बच्चन आज 80 साल ...और पढ़ें

Amitabh Bachchan Birthday: यह तस्वीर किरण खेर ने ट्विटर पर शेयर की है।
Amitabh Bachchan Birthday: यह तस्वीर किरण खेर ने ट्विटर पर शेयर की है।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Amitabh Bachchan Birthday: बालीवुड अभिनेता व सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है। अमिताभ बच्चन आज 80 साल के पूरे हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर बीग बी के चाहने वाले उनकी लंबी उम्र व स्वस्थ जीवन के कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई है।  

ऐसा हो भी क्यों न, क्योंकि अमिताभ बच्चन बालीवुड जगत के एवरग्रीन स्टार रहे हैं। उनके देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी चाहने वाले हैं। जो आज उनके जन्मदिन पर प्यारे प्यारे संदेश भेज रहे हैं। 

वहीं बालीवुड अभिनेत्री व चंडीगढ़ की भाजपा सांसद किरण खेर ने भी अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सांसद किरण खेर ने ट्विटर पर बीग भी के साथ एक फोटो भी शेयर किया है। जिसपर किरण खेर ने लिखा है 'आदरणीय अमित जी का आज का दिन बहुत ही शुभ हो। ईश्वर आपको लंबी और खुशहाल जिंदगी दे। आप हमेशा यूं ही लोगों के दिलों में राज करें। जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं'।  

चंडीगढ़ भाजपा सांसद ने जो फोटो अमिताभ बच्चन के साथ शेयर की है वह किसी फिल्म के दौरान शूटिंग की तस्वीर है। हालांकि किरण खेर और अमिताभ ने एकसाथ बहुत की कम फिल्में की हैं। अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 48 मीलियन फालोअर्स हैं। 

बालीवुड अभिनेत्री किरण खेर का बच्चन फैमिली के साथ शानदार बॉन्ड है। अमिताभ बच्चन की धर्मपत्नी व राज्यसभा सदस्य जया बच्चन उनकी खास दोस्त मानी जाती हैं। अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में किरण खेर और जया बच्चन एक दूसरे की अच्छी दोस्त हैं, लेकिन राजनीति के क्षेत्र में ये दोनों अलग अलग पार्टी की नेता हैं। जहां जया बच्चन साल 2004 से समाजवादी पार्टी से राज्यसभा में सदस्य हैं तो वहीं, किरण खेर चंडीगढ़ से भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं। किरण खेर चंडीगढ़ से दूसरी बार सांसद बनी हैं। दोनों बार उन्होंने भाजपा की टिकट से ही चुनाव लड़ा और जीता भी है।