विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे अमित शाह, पंचकूला में करेंगे रात्रि विश्राम; सुरक्षा इंतजाम कड़े

Published: Sat, 31 Oct 2026 12:07 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं और पंचकूला में रात्रि विश्राम करेंगे। वे चंडीगढ़ पुलिस के 60वें ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

HighLights

  1. चंडीगढ़ पुलिस के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल।

  2. प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर प्रदान करेंगे और नए वाहनों को हरी झंडी।

  3. 258 करोड़ की नौ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास।

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर चंडीगढ़ और पंचकूला में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शाह शनिवार रात पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार सुबह उनके कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।

एक नवंबर को चंडीगढ़ पुलिस का 60वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर शाह सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुबह करीब 10:30 बजे शुरू होने वाले समारोह में वह परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से स्वीकृत प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर चंडीगढ़ पुलिस को प्रदान करेंगे। इसके अलावा पुलिस बेड़े में 141 नए वाहनों को शामिल करने के लिए हरी झंडी दिखाएंगे।

इसके बाद दोपहर दो बजे सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कुल नौ परियोजनाओं पर करीब 258 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें 80 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का उद्घाटन और 178 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

गृह मंत्री के दौरे के दौरान शहर के लंबित मुद्दों पर भी लोगों की नजर रहेगी। पुनर्वास कॉलोनियों के मकानों का मालिकाना हक, औद्योगिक इकाइयों से जुड़े मामले और अन्य लंबित प्रस्तावों पर राहत की उम्मीद है। हालांकि, इन मुद्दों पर किसी औपचारिक घोषणा की पुष्टि नहीं हुई है। शाह दोपहर बाद करीब 3:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

इन दो परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

क्रम संख्या परियोजना लागत
1 सरकारी हाई स्कूल, सारंगपुर 12 करोड़ रुपये
2 सीटीयू बस डिपो, रायपुर कलां 68 करोड़ रुपये
कुल 80 करोड़ रुपये

इन सात परियोजनाओं की रखेंगे नींव

क्रम संख्या परियोजना लागत
1 धनास में सीएपीएफ के 192 टाइप-3 मकान 84 करोड़ रुपये
2 पीजीआइ-पंजाब यूनिवर्सिटी पैदल सबवे 12 करोड़ रुपये
3 सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन 21 करोड़ रुपये
4 सीसीईटी सेक्टर-26 ब्वायज हॉस्टल 25 करोड़ रुपये
5 पीजीजीसी सेक्टर-46 जिम्नेजियम हॉल 11 करोड़ रुपये
6 सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का अपग्रेडेशन 20 करोड़ रुपये
7 शहर के प्रवेश मार्गों पर 15 सुरक्षा चौकियां 5 करोड़ रुपये
कुल 178 करोड़ रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।