विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में हार की होगी समीक्षा, गठबंधन जारी रहेगा : शाह

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 20 May 2017 12:09 PM (IST)Updated: Sat, 20 May 2017 03:53 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पंजाब में अकाली भाजपा गठबंधन की हार की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में गठबंधन जारी रहेगा।

पंजाब में हार की होगी समीक्षा, गठबंधन जारी रहेगा : शाह
पंजाब में हार की होगी समीक्षा, गठबंधन जारी रहेगा : शाह

जेएनएन, चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की हार का मंथन किया जाएगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में पार्टी का अकाली दल से गठबंधन जारी रहेगा। हरियाणा में भाजपा विधायकों के बगावती सुरों पर शाह ने कहा कि विधायकों में नहीं कोई नाराजगी नहीं है।

शाह चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शाह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा में फूट नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बदला नहीं जाएगा। उन्होंने पीेएम मोदी की तीन साल की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि पंजाब में विस चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही फैसले लिए जाएंगे। शाह ने कहा कि पंजाब में गठबंधन जारी रहेगा।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस से पहले शाह को उनकी तस्वीर भेंट करते नेता।

कश्मीर के हालातों को लेकर शाह ने कहा कि कश्मीर समस्या कांग्रेस की देन है। कुलभूषण जाधव मामले में कहा कि हरीश साल्वे ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में अच्छी तरह से भारत का पक्ष रखा है। पानी के मुद्दे पर पंजाब हरियाणा विवाद पर शाह ने कहा कि हरियाण व पंजाब से गृह मंत्री से बात कर रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या पंजाब में आप विधायक भाजपा के संपर्क में हैं तो उन्होंने कहा कि आप का कोई विधायक भाजपा के संपर्क में नहीं है। शाह ने मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार काले धन पर लगाम लगाने में सफल रही है।

इससे पूर्व चंडीगढ़ पहुंचने पर शाह का शानदार स्वागत किया गया। शाह के रोड शो के जरिये चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। शाह ने पार्टी कार्यालय कमलम में कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली और एकता का पाठ पढ़ाया।

यह भी पढ़ें: कैप्टन के 21 सिख नौजवानों के कत्ल के बयान पर राजनीति तेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।