अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे से पहले पार्किंग-बिल्डिंग बायलाॅज और कन्वर्जन चार्ज के मुद्दे उठे, प्रशासक ने दिया आश्वासन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे से पहले व्यापारियों ने पार्किंग, बिल्डिंग बायलॉज और कन्वर्जन चार्ज जैसे महत्वपूर्ण ...और पढ़ें

व्यापारियों ने बाजारों में पार्किंग व्यवस्था के आधुनिकरण का मुद्दा उठाया। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
व्यापारियों ने अमित शाह के दौरे से पहले मुद्दे उठाए।
पार्किंग, बिल्डिंग बायलॉज, कन्वर्जन चार्ज मुख्य मांगें।
प्रशासक ने व्यापारियों को समाधान का आश्वासन दिया।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दो अलग-अलग जगह पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहला कार्यक्रम सेक्टर-26 पुलिस लाइन में है दूसरा तिरंगा पार्क में। गृह मंत्री के चंडीगढ़ दौरे से पहले पार्किंग, बिल्डिंग बायलाॅज और कन्वर्जन चार्ज के मुद्दे उठे हैं। इन मुद्दों पर प्रशासक की तरफ से आश्वासन दिया गया है।
व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पंजाब राजभवन में प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। व्यापारियों ने शहर के बाजारों और कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते हुए इनके समाधान की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बाजारों में पार्किंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने, ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार और बाजारों के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया।व्यापार मंडल के प्रधान संजीव चड्ढा ने कहा कि बेहतर सुविधाएं मिलने से बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि शहर में व्यावसायिक स्थान सीमित है। ऐसे में उपलब्ध जगह का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए कमर्शियल बिल्डिंग बायलॉज में व्यावहारिक बदलाव किए जाने चाहिए। इसके साथ ही कन्वर्जन चार्ज और पेनल्टी दरों का भी तर्कसंगत पुनर्निर्धारण जरूरी है।
नियमों को सरल और व्यापार अनुकूल बनाने से निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा शहर की आर्थिक गतिविधियां मजबूत होंगी। प्रतिनिधिमंडल ने लंबे समय से लंबित कर संबंधी मामलों के समाधान के लिए गृह मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द कार्रवाई करने का भी आग्रह किया। प्रशासक ने व्यापारियों की मांगों को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।