भाजपा-शिअद गठबंधन की चर्चा के बीच पंजाब पहुंचे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, नेताओं के साथ बैठक के बाद क्या बोले?
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल पंजाब पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का स्वागत करते पंजाब बीजेपी प्रेदश अध्यक्ष। फोटो जागरण
HighLights
सीआर पाटिल पंजाब पहुंचे, भाजपा नेताओं संग चुनावी रणनीति पर चर्चा।
पाटिल ने आगामी पंजाब चुनावों में भाजपा की जीत का विश्वास जताया।
शिअद गठबंधन पर निर्णय शीर्ष नेतृत्व का होगा, पाटिल ने कहा।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर जारी चर्चा के बीच केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी सीआर पाटिल मंगलवार को पंजाब पहुंचे। चंडीगढ़-मोहाली में उन्होंने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की।
पाटिल ने कहा कि पंजाब में आगामी चुनावों में भाजपा जीत दर्ज करेगी और उन्हें यकीन है कि भाजपा सरकार बनाएगी। पाटिल ने शिअद के साथ चल रही गठबंधन की बातचीत पर कहा कि यह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने देखना है कि अकेले चुनाव लड़ना है या फिर किसी से गठबंधन करना है। यह मेरा निर्णय नहीं है क्योंकि मैं पार्टी का मामूली सा कार्यकर्ता हूं।
सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा
पाटिल ने कहा कि उनकी पार्टी की सभी 117 सीटों पर तैयारी है, शीर्ष नेतृत्व जैसा आदेश देगा, वैसे ही आगे बढ़ा जाएगा। प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक में पाटिल ने चुनाव से जुड़े विषयों के साथ-साथ बुधवार से शुरू होने जा रही भाजपा की जालंधर से शुरू होने वाली सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों पर भी चर्चा की।
सीआर पाटिल दोपहर के वक्त चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय पहुंचे और वहां प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ बैठक की। करीब आधा घंटा चली इस बैठक के दौरान पाटिल ने प्रदेश भाजपा के पूरे प्रचार तंत्र द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी ली और कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली राजनीतिक गतिविधियों के संबंध में भी अपना व पार्टी का नजरिया लोगों तक पहुंचाएं।
अंतिम दौरे पर गठबंध की चर्चा
सीआर पाटिल को भाजपा नेतृत्व ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी लगाया हुआ है, जोकि केंद्रीय नेतृत्व और पंजाब भाजपा नेताओं के बीच समन्वयक का काम करने के साथ-साथ पंजाब चुनाव को लेकर पूरी रणनीति, सीटों का सर्वे और प्रत्याशियों के चयन संबंधी प्रक्रिया के लिए प्राथमिक सूचनाएं इकट्ठा करवा रहे हैं।
ध्यान रहे कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की बातचीत अंतिम दौर में चल रही है और सीआर पाटिल उस बातचीत के लिए प्रमुख भूमिका में हैं। भाजपा 117 में से 47-48 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर चुकी है और शिअद भी इस पर सहमत हो चुका है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।