विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन में तबीयत बिगड़ने पर यात्री को तुरंत मिलेगा इलाज, अंबाला मंडल में 152 करोड़ से लगेंगे मेडिकल बॉक्स

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:31 PM (IST)

उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को आपातकालीन प्राथमिक उपचार देने के लिए 1.52 करोड़ रुपये की लागत से 60 इमरजेंसी मेडिकल बाक्स स्वीकृत किए हैं। इनमें से 23 बाॅक्स ट्रेनों और 37 बाॅक्स रेलवे स्टेशनों पर रखे गए हैं।

रेल यात्रा के दौरान यात्री की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत मिलेगा प्राथमिक उपचार। (सांकेतिक फोटो)

रेल यात्रा के दौरान यात्री की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत मिलेगा प्राथमिक उपचार। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. अंबाला मंडल में 60 इमरजेंसी मेडिकल बाॅक्स स्वीकृत।

  2. ट्रेनों और 37 स्टेशनों पर उपलब्ध होंगी ये सुविधाएं।

  3. यात्रियों को यात्रा के दौरान मिलेगा तुरंत प्राथमिक उपचार।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। रेल यात्रा के दौरान यात्री की तबीयत बिगड़ने या आपातस्थिति में प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने 1.52 करोड़ रुपये की लागत से 60 इमरजेंसी मेडिकल बाॅक्स स्वीकृत किए हैं। 

60 में से 23 बाॅक्स चंडीगढ़, अंबाला छावनी, बठिंडा और कालका डिपो से संचालित चिह्नित यात्री ट्रेनों में रखे जा चुके हैं। शेष 37 मेडिकल बाॅक्स रेलवे के 37 स्टेशनों पर स्थापित किए जाएंगे।

रेलवे बोर्ड और चिकित्सा निदेशालय के निर्देशों तथा सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप यह व्यवस्था की जा रही है। स्टेशनों पर मेडिकल बाॅक्स की देखरेख स्टेशन अधीक्षक और स्टेशन मास्टर करेंगे। ट्रेनों में ट्रेन सुपरिंटेंडेंट और टीटीई इनके संरक्षक होंगे।

मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने मंडल रेलवे अस्पताल में मरीजों के लिए बनाए जाने वाले नए मेडिकल केबिन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इनके निर्माण से भर्ती मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक उपचार वातावरण मिलेगा। रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देना रेलवे की प्राथमिकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।