Move to Jagran APP

चंडीगढ़ हॉट स्पॉट: सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट होंगे चिन्हित

स्लम एरिया के आसपास सभी एंट्री व एग्जिट को बंद कर दिया गया है। पंचकूला सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन के सामने से मौलीजागरां एंट्री बंद कर दी गई है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Fri, 17 Apr 2020 09:40 AM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2020 10:30 AM (IST)
चंडीगढ़ हॉट स्पॉट: सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट होंगे चिन्हित

चंडीगढ़, जेएनएन। केंद्र सरकार चंडीगढ़ को हॉट स्पॉट घोषित कर चुका है। इसके बाद से ही चंडीगढ़ हॉटस्पॉट को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइंस अपना रहा है। अब चंडीगढ़ में एंट्री और एग्जिट प्वाइंट को भी चिन्हित किया जा रहा है। जिनसे आवश्यक सेवाएं दे रहे इंप्लाइज और वाहन ही गुजर सकेंगे। बाकी सभी एंट्री प्वाइंट को एक-एक करके सील किया जा रहा है। खासकर स्लम एरिया के आसपास सभी एंट्री व एग्जिट को बंद कर दिया गया है। पंचकूला सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन के सामने से मौलीजागरां एंट्री बंद कर दी गई है। 

loksabha election banner

अब पंचकूला की तरफ से मुख्य एंट्री हाउसिंग बोर्ड चौक से ही होगी। बाकी सभी एंट्री बंद कर दी गई हैं। इसी तरह से हल्लोमाजरा, रामदरबार, सेक्टर-26 बापूधाम जैसे एरिया की एंट्री भी एक ही जगह से रखी गई है। चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के भी बहुत से ऑफिस हैं। इसलिए आवाजाही को पूरी तरह से बाधित नहीं किया जा सकता। इसलिए प्रशासन रिस्क लेवल को और कम करने के लिए एंट्री एग्जिट सुनिश्चित कर रहा है। चंडीगढ़ पुलिस सभी चुङ्क्षनदा एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर तैनात रहकर वाहनों की चेकिंग के बाद ही आवाजाही को मंजूरी देगी।

डीसी ऑफिस की टीम करेगी ऑफिस को रोजाना सेनिटाइज

डीसी ऑफिस में कर्मचारियों एक टीम बनाई गई है, जोकि रोजाना अब डीसी ऑफिस और एस्टेट ऑफिस को सेनिटाइज करेगी। इस टीम को नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा ट्रेङ्क्षनग दिलाई गई है। यह टीम अब रोजाना अपने आफिस को खुद सेनिटाइज करेगी। ताकि नगर निगम चंडीगढ़ की सेनिटाइङ्क्षजग टीम पर वर्कलोड को कम किया जा सके। एईओ मनीष लोहान ने बताया कि डीसी मनदीप ङ्क्षसह बराड़ की देखरेख में यह सिस्टम शुरू किया गया है। इसके अलावा एस्टेट ऑफिस के कर्मचारियों व अधिकारियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए फंड में तीन लाख रुपये डोनेशन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.