पंजाब के जलालाबाद में अकाली दल और AAP को झटका, कई नेता कांग्रेस में शामिल; परगट सिंह ने किया शामिल
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जलालाबाद में कांग्रेस ने शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी को झटका दिया है। दोनों पार्टियों के कई प्रमुख नेता अपने दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।
-1795535051652_m.webp)
पंजाब कांग्रेस में कई नेता शामिल। फोटो जागरण
HighLights
जलालाबाद में अकाली दल और आप के कई नेता कांग्रेस में।
2027 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मिली मजबूती।
कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने नए नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जलालाबाद में कांग्रेस ने शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी को सियासी झटका दिया है। दोनों पार्टियों के कई प्रमुख नेता अपने दलों को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए।
कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए इसे जलालाबाद में संगठन की मजबूती के लिए अहम कदम बताया।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में शिरोमणि अकाली दल के हलका जलालाबाद के उपाध्यक्ष डॉ. राज सिंह डिब्बीपुरा, प्रमुख उद्योगपति सुनील जोशन रिंकू, मौजूदा सर्कल प्रधान डॉ. जंगीर सिंह, ब्लॉक शहरी अकाली दल के पूर्व युवा प्रधान रणजीत सिंह लाडी खैरा और पूर्व सरपंच एवं सर्कल प्रधान सोना सिंह शामिल हैं।
इन नेताओं ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की है।