विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजायब सिंह भट्टी बने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 16 Jun 2017 10:48 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2017 10:50 AM (IST)

कांग्रेस के वरिष्‍ठ विधायक अजैब सिंह भट्टी को सर्वसम्‍मति से पंजाब विधानसभा का उपाध्‍यक्ष चुना गया है।

अजायब सिंह भट्टी बने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर
अजायब सिंह भट्टी बने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर

जेएनएन, चंडीगढ़। अजायब सिंह भट्टी को पंजाब विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुना गया है। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा उपाध्‍यक्ष का चुनाव हुआ। इससे सर्वसम्‍म‍ति से भट्टी का चुनाव हुआ।

 वह तीन बार से लगातार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। कांग्रेस विधायक अजायब सिंह भट्टी के नाम का प्रस्‍ताव मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने किया। इसके बाद उनको सर्वसम्‍म‍ति से चुन लिया गया। सत्‍ता पक्ष और विपक्ष के सदस्‍यों ने भट्टी को बधाई दी। सभी सदस्‍यों ने उनकाे सदन चलाने में पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। भट्टी ने विधानसभा डिप्‍टी स्‍पीकर चुनने के लिए सभी सदस्‍यों का आभार जताया।

यह भी पढ़ें: रोहतक में अनशन कर रहे अमेरिकी संत को घसीटकर गाड़ी में डाल दिल्ली छोड़ा

बता दें कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अनौचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा पहले ही कर दी हैं। अजायब सिंह भट्टी नथाना, भुच्चोमंडी और इस बार मलोट से विधायक हैं। रिजर्व कोटे से आने वाले भट्टी का नाम पहले कैबिनेट मंत्री पद को लेकर भी चल रहा था।

यह भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा में भारी हंगामे से कार्यवाही स्‍थगित, बैंस सत्र के लिए सस्‍पेंड