ठंड के बीच फिर बढ़ा Air Pollution : दिल्ली में हालात बेहद खराब, चंडीगढ़ के लिए Greenery साबित हो रही वरदान Chandigarh News
वाहनों से निकलने वाला धुआं ही हवा को जहरीला करता है। लेकिन चंडीगढ़ का ग्रीन कवर कहीं न कहीं इस वायु प्रदूषण से शहर वासियों को प्रोटेक्शन दे रहा है।
चंडीगढ़, जेएनएन। पूरा उत्तर भारत भयंकर ठंड की चपेट में है। ठंड बढऩे के साथ ही बहुत से शहरों में प्रदूषण का स्तर भी निरंतर बढ़ रहा है। नई दिल्ली और एनसीआर एरिया में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में है। वीरवार को नई दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 351 दर्ज किया गया। जो बेहद खराब स्थिति को दर्शाता है। इसमें सांस लेने तक में तकलीफ होने लगी है। हालांकि चंडीगढ़ में अभी भी हवा ठीक है। वीरवार को एक्यूआइ 72 दर्ज किया गया। जो सामान्य स्थिति को दर्शाता है। कई दिनों से चंडीगढ़ में एक्यूआइ 100 से नीचे ही है। हालांकि तापमान जितना नीचे गिरेगा एक्यूआइ का स्तर उतना ही बढ़ेगा।
प्रदूषण को सोख रही ग्रीनरी
चंडीगढ़ में भी वाहनों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। वाहनों से निकलने वाला धुआं ही हवा को जहरीला करता है। लेकिन चंडीगढ़ का ग्रीन कवर कहीं न कहीं इस वायु प्रदूषण से शहर वासियों को प्रोटेक्शन दे रहा है। रोड साइड लगे बड़े पेड़ प्रदूषण के कणों को काफी हद तक सोख रहे हैं। इससे एक्यूआइ का स्तर उतनी तेजी से नहीं बढ़ता जितना दिल्ली एनसीआर में बढ़ रहा है।
प्रमुख शहरों में प्रदूषण का स्तर
चंडीगढ़ 72
नई दिल्ली 351
फरीदाबाद 360
गाजियाबाद 361
करनाल 280
रोहतक 334
जालंधर 90
अमृतसर 103
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें