विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI कैमरे और ड्रोन से निगरानी... फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा के लिए चलेंगी 200 शटल बसें; 20 आम आदमी क्लीनिक होंगे स्थापित

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:16 PM (IST)

पंजाब सरकार फतेहगढ़ साहिब में वार्षिक शहीदी सभा के लिए व्यापक प्रबंध कर रही है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा की ताैयारी शुरू। फाइल फोटो

फतेहगढ़ साहिब में शहीदी सभा की ताैयारी शुरू। फाइल फोटो

HighLights

  1. लाखों श्रद्धालुओं के लिए पंजाब सरकार कर रही विशेष प्रबंध।

  2. 200 शटल बसें, ई-रिक्शा और अतिरिक्त मोबाइल टावर लगेंगे।

  3. एआई कैमरे, ड्रोन से भीड़ और सुरक्षा पर होगी नजर।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। फतेहगढ़ साहिब में होने वाली वार्षिक शहीदी सभा में लाखों श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पंजाब सरकार ने व्यापक प्रबंध करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में पुलिस और सिविल प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। पिछली शहीदी सभा में करीब 80 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। इसे देखते हुए इस बार यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह तथा माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित यह आयोजन केवल धार्मिक समागम नहीं, बल्कि मानवता और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करने का अवसर है। श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए 200 शटल बसें चलाई जाएंगी। गांवों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सुविधा देने के साथ ई-रिक्शा की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि बुजुर्गों को अंतिम दूरी तय करने में परेशानी न हो।

फतेहगढ़ साहिब की ओर जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों एआइ आधारित कैमरों और ड्रोन से भीड़ तथा आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी। मोबाइल नेटवर्क बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त टावर लगाए जाएंगे। पुलिस और प्रशासन का संयुक्त कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं तैयारियों की निगरानी करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।