विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान की मलाला ने चंडीगढ़ के युवक से की शादी, अब दोनों की जान का दुश्मन बना तालिबान, इरान और इराक

By Ankesh ThakurEdited By:
Published: Wed, 16 Feb 2022 07:51 AM (IST)Updated: Wed, 16 Feb 2022 07:55 PM (IST)

मलाला ने बताया कि वह 2018 में स्कॉलरशिप पर चंडीगढ़ में पढ़ने के लिए आई थी। मलाला सेक्टर-45 स्थित देव ...और पढ़ें

चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों की सुरक्षा में जवान तैनात किया है।
चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों की सुरक्षा में जवान तैनात किया है।

कुलदीप  शुक्ला, चंडीगढ़। अफगानिस्तान की युवती को चंडीगढ़ के युवक के साथ प्यार हुआ और उनका प्यार परवान भी चढ़ा। दोनों ने शादी रचा ली। शादी दोनों खुश थे। लड़के का परिवार भी शादी को लेकर रजामंद है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें यह शादी ही मंजूर नहीं है। अब इन दोनों जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। दोनों पति पत्नी परेशान हैं। क्योंकि इन्हें लगातार फोन कॉल्स आ रहे हैं, जिसमें जान से मारने की बात कही जा रही है। दोनों के प्यार का दुश्मन तालिबान, इराक और इरान बना हुआ है। जहां से इन्हें ये धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं।

युवती मलाला ने बताया कि वह 2018 में स्कॉलरशिप पर चंडीगढ़ में पढ़ने के लिए आई थी। मलाला सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही थी, तभी उसकी मुलाकात सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट में चंडीगढ़ के ही रहने वाले 30 वर्षीय नीरज से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने मजहब की दीवार तोड़ साल 2020 में शादी कर ली। हालांकि मलाला ने शादी करने से पहले अफगानिस्तान में रह रहे अपने परिवार को भी पूरा मामला बता दिया था। मलाला ने बताया कि उसके पिता मोहम्मद जारिफ खान अफगान आर्मी में थे। उन्हें तालिबानी लड़ाकों ने जंग में बम से उड़ा दिया था। परिवार में मां सहित दो भाई हैं। शादी के उसके भाइयों ने दोनों को अफगानिस्तान लेकर जाने की कोशिश की। इन्कार करने पर बोले कि उनके लिए वह मर चुकी है।

मलाला और नीरज के साथ चंडीगढ़ पुलिस का एक जवान तैनात रहता है।

एसएसपी को दी शिकायत, पुलिस सुरक्षा भी मिली

नीरज ने बताया कि जान से मारने की धमकी भरे फोन कॉल्स आने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ एसएसपी को लिखित शिकायत दी है। इसके बाद दोनों को पुलिस सुरक्षा भी दी गई है। पुलिस का एक जवान दोनों के साथ तैनात कर दिया गया है। वहीं, रात के समय पुलिस की एक पीसीआर भी घर के ईर्द गिर्द रहती है। नीरज का कहना है कि वह इन फोन कॉल्स से परेशान हो गए हैं। हालांकि पुलिस की सुरक्षा उन्हें मिली हुई है फिर भी उन्हें अपनी जान का डर बना हुआ है।

युवती से छुड़वा दी नौकरी, खुद का बिजनेस भी करना पड़ा बंद

मलाला के पति नीरज ने बताया कि वह खुड्डा अलीशेर में परिवार के साथ रहता है और उसकी सेक्टर-19 पालिका बाजार में कपड़े के व्यापार था। शादी के मलाला शहर में जॉब करने लगी थी और उसका अपना कारोबार था। लेकिन जब से उन्हें धमकियां मिलने लगी हैं उसके बाद उसने मलाला को नौकरी करने से मना कर दिया और खुद का बिजनेस भी बंद करना पड़ा। नीरज का कहना है कि उन्हें हर समय जान का खतरा बना रहता है और उन्हें लगता है कि कहीं ऐसी जगह या दूसरे देश जाकर रहना होगा जहां उन्हें कोई भी नहीं जानता हो।

दूसरे देश में शादी करने पर दे रहे जान से मारने की धमकियां

मलाला ने बताया कि उसने नंबर पर तालिबानी लोग इरान-इराक से भी कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनका कहना है कि आपने (मलाला) मजहब को छोड़कर दूसरे देश में काफूर से शादी की है। ऐसा करने वालों को जान से मार देंगे। उसे अफगानिस्तान में लाकर मारेंगे। इसी डर से उसने सात महीने पहले सेक्टर-17 स्थित एक शोरूम में सेल्स डिपार्टमेंट की नौकरी छोड़ दी है। मलाला ने बताया कि भारत की नागरिकता के लिए अप्लाई किया है। नियम के अनुसार पांच साल पूरे होने पर उसे यहां की नागरिकता मिल जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।