Move to Jagran APP

कुछ समय बिता दगा देने वाले एनआरआइ दूल्हों की आई शामत, आरपीओ ने लिया ये फैसला

शादी करने के कुछ दिन बाद ही पत्नी को छोड़कर विदेश भागे 45 दूल्हों के पासपोर्ट रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने रद कर दिए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 05:35 PM (IST)
कुछ समय बिता दगा देने वाले एनआरआइ दूल्हों की आई शामत, आरपीओ ने लिया ये फैसला

चंडीगढ़ [बरीन्द्र सिंह रावत]। शादी करने के कुछ दिन बाद ही पत्नी को छोड़कर विदेश भागे 45 दूल्हों के पासपोर्ट रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने रद कर दिए हैं। इनमें से एक दर्जन से अधिक दूल्हों को विदेशों में नौकरी से भी निकलवा दिया गया है। यही नहीं, दो दूल्हों को भारत लौटने पर मजबूर कर दिया गया। रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने जिन 45 लोगों के पासपोर्ट रद किए हैं उनमें से अधिकांश कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन में रह रहे हैं।

loksabha election banner

हजारों शिकायतें मिलने के बाद चंडीगढ़ पासपोर्ट ऑफिस ने यह सख्त कदम उठाया है। रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर विकास कविराज के अनुसार एक माह के भीतर ही 100 से अधिक पासपोर्ट रद कर दिए जाएंगे। पासपोर्ट ऑफिस का मुख्य फोकस अब इस बात पर है कि विदेश भागे ऐसे लोगों को भारत लौटने पर मजबूर किया जाए। इसके लिए विदेश मंत्रालय के माध्यम से उन देशों की सरकार को विश्वास में लेकर पासपोर्ट रद किए गए दूल्हों को वापस लौटने पर मजबूर किया जा रहा है। इसके साथ-साथ उन कंपनियों को भी विश्वास में लिए जा रहा है जहां यह काम कर रहे हैं।

इस काम को पीड़ित महिलाएं ही अंजाम दे रही हैं। इन महिलाओं की एक टीम पासपोर्ट रद करने में कर्मचारियों की मदद कर रही हैं। चंडीगढ़ के रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर का कहना है कि काफी समय से पासपोर्ट ऑफिस को शिकायतें मिल रही थी कि एनआरआइ लड़के विदेश से यहां आकर शादी करते हैं। कुछ समय पत्नी के साथ बिताते हैं और फिर उसे छोड़कर विदेश चले जाते हैं। ऐसे कई केस हैं जिनमें लड़कियों बरसों से अपने पति का इंतजार कर रही हैं, लेकिन वे वापस नहीं लौटे।

रीजनल पासपोर्ट ऑफिस चंडीगढ़ के दायरे में आने वाले एरिया में ऐसी लड़कियों की काफी संख्या ऐसी है जिन्हें छोड़कर लड़के विदेश चले गए। ऐसे केसों की संख्या 15000 से भी अधिक है। इनमें से 70 फीसद से अधिक केस पंजाब के हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

जिनके पति उन्हें छोड़कर विदेश भाग गए हैं वे फोन नंबर 01722971918 पर कॉल कर अपने केस के बारे में जानकारी दे सकती हैं। हेल्पलाइन नंबर पासपोर्ट कार्यालय की वर्किंग के दौरान ही काम करेगा। ऐसी महिलाओं को अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाई एफआइआर, लुकआउट नोटिस, वारंट या कोर्ट में चल रहे केस की कॉपी देनी होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर ही पासपोर्ट रद किए जाएंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.