Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहाली में ठेकेदार ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती, आरोपित फरार

    By Ankesh KumarEdited By:
    Updated: Mon, 22 Feb 2021 05:10 PM (IST)

    मोहाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने शिकायत में बताया कि आरोपित ठेकेदार है जिसने उसक ...और पढ़ें

    Hero Image
    मोहाली में आरोपित ठेकेदार ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म।

    मोहाली, जेएनएन। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में सिटी खरड़ पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित की पहचान मोहम्मद फिरोज निवासी झूंगी ईडीएन सिटी खरड़ के रूप में हुई है, जो कि ठेकेदार के तौर पर खरड़ में काम करता है। आरोपित मूल रूप से गांव फोरफना माधेपुर बिहार का रहने वाला है। आरोपित अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जांच अधिकारी लखविंदर ने बताया कि पीड़िता की उम्र 16 साल है। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 साल पहले उसका पति उसे छोड़कर चला गया था। उसका एक बेटा और बेटी है। मां का आरोप है कि बटी के साथ दुष्कर्म करने वाला ठेकेदार है और वह उसके पास लेबर का काम करती है। 20 फरवरी की रात को उसके दोनों बच्चे उसके पास सो रहे थे। रात करीब एक बजे उसकी आंख खुली तो ठेकेदार मोहम्मद फिरोज उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था, जो उसे देखकर मौके से फरार हो गया।

    एक महीने की गर्भवती निकली पीड़िता

    पीड़ित युवती ने अपनी मां को बताया कि आरोपित फिरोज उस से करीब दो महीने से जबरदस्ती करता आ रहा है। उसने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी से इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। वहीं पीड़िता का सिविल अस्पताल खरड़ में मेडिकल करवाया गया तो पता चला कि पीड़िता एक महीने की गर्भवती है। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।