विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए AAP ने 8 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट की जारी, अब तक 25 को मिला टिकट

Published: Sat, 28 Nov 2026 03:21 PM (GMT+05:30)

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की है, जिसमें 8 नए नामों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक कुल 25 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा और कांग्रेस भी अपनी सूचियां जारी कर चुकी हैं।

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज। (एआई जनरेटेड फोटो)

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. आम आदमी पार्टी ने तीसरी सूची में 8 प्रत्याशी घोषित किए।

  2. पार्टी ने अब तक कुल 25 उम्मीदवार मैदान में उतारे।

  3. भाजपा 23 और कांग्रेस 30 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में प्रत्याशियों की घोषणा का सिलसिला जारी है। शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर आठ वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए।इससे पहले पार्टी दो सूचियां जारी कर चुकी है और अब तक 25 प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं।

आप ने सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुनावी मैदान में बढ़त बनाने की कोशिश की थी। आप की तीसरी सूची में वार्ड नंबर-9 से देशराज सनावर, वार्ड नंबर-10 से तरसेम मित्तल, वार्ड नंबर-11 से गुरनाज कौर बोपाराय, वार्ड नंबर-12 से सुरिंदर शर्मा को टिकट मिला है।

इसके अलावा वार्ड नंबर-15 से सतीश माचल, वार्ड नंबर-18 से विशाल गुप्ता, वार्ड नंबर-28 से गुरदेव यादव और वार्ड नंबर-33 से शादाब राठी को उम्मीदवार बनाया गया है। सूची पर पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह के हस्ताक्षर हैं।

भाजपा 23 तो कांग्रेस 30 उम्मीदवार कर चुकी है घोषित

नगर निगम के 35 वार्डों में चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी हैं। भाजपा अब तक 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है, जबकि कांग्रेस की ओर से 30 प्रत्याशियों की सूची जारी की जा चुकी है।

आम आदमी पार्टी भी तीन सूचियों के जरिए अपने उम्मीदवारों के नाम सामने ला रही है। ऐसे में अब सभी राजनीतिक दलों का फोकस शेष वार्डों में प्रत्याशियों के चयन और चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार करने पर है।

23 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। टिकट वितरण के बाद अब उम्मीदवारों के सामने अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क बढ़ाने और मतदाताओं को साधने की चुनौती होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।