नवजोत सिद्धू बोले- आप है अकाली दल की बी टीम, लोग अब झांसे में नहीं आएंगे
पंजाब के केबिनेट मंत्री नवजाेत सिंह सिद्धू ने कहा कि आप का मचा घमासान बस दिखावा है। आप अकाली दल की बी टीम है।
जेएनएन, चंडीगढ़। आपसी घमासान से जूझ रही आम आदमी पार्टी पर स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दरअसल शिरोमणि अकाली दल की बी टीम है। इसने केवल लोगों का झांसा दिया और लोग अब इनकी बातों में नहीं आनेवाले। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला किया।
यहां पत्रकारों से बातचीत में सिद्धू ने पंजाब आप में चल रही गुटबाजी और घमासान पर भी अपनी राय रखी और इसे राजनीतिक खेल करार दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिरोमणि अकाली दल की बी टीम है। पार्टी में चल रहा विवाद व गुटबाजी केवल दिखावा है। सुखपाल खैहरा को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाने पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि आप अकाली दल के साथ मिलकर चल रही है। अब पंजाब के लोग आप के झांसे में आने वाले नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: यह गुरुजी एक साल से न नहाए न कपड़े बदले, छापामारी में हुए और भी कई चौंकाने वाले खुलासे
उन्होंने शिअद सरकार के पूर्व कार्यकाल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बादल परिवार ने अपने राजनीतिक हित साधने के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग किया। इसके जरिए शिअद ने राजनीति में आने के लिए हर हथकंडे का इस्तेमाल किया।
यह भी पढ़ें: सैड स्टोरी बनते-बनते बचा प्यार का अफसाना, ऐसे लौटी जिंदगी में बहार
कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने पूर्व अकाली-भाजपा सरकार पर 150 करोड़ रुपये के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब बादलों की चाल समझ चुकी है। यही वजह है कि लोगों ने पिछले चुनाव में ही बादलों को नकार दिया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी सिद्धू ने सुखबीर बादल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। पानी में बस चलाने के सुखबीर के ड्रीम प्रोजेक्ट को सिद्धू ने रद कर दिया था।