Move to Jagran APP

AAP चंडीगढ़ का आरोप, निगम आपके द्वार कार्यक्रम भाजपा का जुमला, जनता को चुप करवा छुपा रहे नाकामियां

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ कैंपेन कमेटी के चेयरमेन चंद्रमुखी शर्मा ने भाजपा शासित नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रम निगम आपके द्वार एक नया जुमला है। जनता से भारी कर वसूलने वाली पार्टी आज जनता के द्वार पर पहुंच रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 10:46 AM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 10:46 AM (IST)
नगर निगम ने मंगलवार को सेक्टर 45 से अपने नए कार्यक्रम का आगाज किया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम द्वारा शुरू किए गए नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने सवाल खड़ा किया है। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ कैंपेन कमेटी के चेयरमेन चंद्रमुखी शर्मा ने भाजपा शासित नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि  भाजपा द्वारा शुरू किया गया कार्यक्रम निगम आपके द्वार एक नया जुमला है। चुनाव जीतने के बाद जनता से भारी कर वसूलने वाली पार्टी आज जनता के द्वार पर पहुंच रही है।

loksabha election banner

नगर निगम ने मंगलवार को सेक्टर 45 से अपने नए कार्यक्रम का आगाज किया। जिसमें मेयर रविकांत शर्मा लोगों के सवालों का जवाब देने में अक्षम नजर आए। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा पार्षदों और अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को बोलने से रोकने का प्रयास किया जो अपनी क्षेत्रीय समस्याओं को अधिकारियों को सामने उठाना चाह रहे थे। स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि जब उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को सबके सामने उठाने का प्रयास किया तो उन्हें समय नहीं दिया गया और स्थानीय पार्षद द्वारा रोका गया।

आम आदमी पार्टी ने मेयर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में जन-सुविधाएं निम्न स्तर पर पहुंच चुकी हैं। चंडीगढ़ के लगभग हर वार्ड में साफ पानी और गंदगी की शिकायतें मिलती रहती हैं, लेकिन भाजपा मेयर को केवल भाषण देने का शौक है। जनता की समस्याएं सुनने व उन्हें हल तरने का नहीं। चंद्रमुखी शर्मा ने कहा कि बेहत दुखद है कि किस तरह जनता के नाम पर एक कार्यक्रम लॉन्च करके उन्हें की बोलने से रोका गया जबकि वे अपने असली मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखने का प्रयास कर रहे थे। भाजपा का यह कार्यक्रम पूरी तरह एक फ्लॉप शो है जिसमें जनता को उन्होंने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। आम आदमी पार्टी सेक्टर-45 की जनता के साथ की गई इस बदसलूकी की कड़ी निंदा करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.