'36 घंटे की कार्रवाई, कुछ नहीं मिला...', पंजाब में ED की रेड के खिलाफ HC पहुंची AAP; आज टीम का घेराव करेंगे कार्यकर्ता
पंजाब में ईडी की 36 घंटे से जारी छापेमारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की ...और पढ़ें

गमाडा में 36 घंटे चली रेड (जागरण फाइल)
HighLights
ईडी की 36 घंटे की कार्रवाई पर AAP का विरोध
आम आदमी पार्टी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की
आप कार्यकर्ता ईडी टीमों का घेराव करेंगे
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के मुख्यालय व दो आइएएस अधिकारियों के घर पर मंगलवार से शुरू हुई ईडी की जांच 36 घंटे बाद भी जारी रही।
प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने विरोध किया और विपक्षी पर निशाना साधा। गुरुवार को आप ने घोषणा कि है कि वह ईडी की टीमों का घेराव करेगी। गमाडा मुख्यालय में रेड पर आप ने सवाल उठाते हुए कहा कि लंबी छापामारी के बावजूद ईडी के अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ।
आप ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों के जरिए दबाव बनाने को कोशिश की जा रही है। पंजाब में चुनाव आते ही प्रवर्तन निदेशालय की सक्रियता बढ़ गई है।
बता दें कि ईडी की टीम ने गमाडा के तीन मंजिलों को सील कर रखा है और वहां पर जांच जारी है। इसी बीच बुधवार को ईडी की टीम ने इसी मामले में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के लुधियाना में रहते रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह सैनी के घर पर दोपहर के समय रेड की, यह छापामारी देर रात तक जारी थी।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में लैंड पूलिंग योजना में जमीन मालिकों का हक बरकरार, पहली बार सेक्टर विकसित होते ही मिलेगा प्लॉट
आप ने दायर की याचिका
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने देर रात यह जानकारी साझा की कि पंजाब सरकार ने ईडी की कार्रवाई के विरुद्ध हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर तत्काल सुनवाई की मांग की है।
आप के प्रवक्ता ने यह दावा किया कि हाई कोर्ट ने ईडी की छापेमारी की निगरानी करने और वीरवार दोपहर दो बजे तक स्थिति रिपोर्ट सौंपने के लिए वारंट आफिसर की नियुक्ति कर दी है। वहीं, गमाडा के मुख्यालय में ईडी की जांच लंबी खिंचने के आसार हैं। इसके संकेत बुधवार शाम गमाडा भवन में गद्दे पहुंचाए जाने से मिल रहे हैं।
100 से ज्यादा अधिकारी रुके
बताया जा रहा है कि जांच और सुरक्षा के लिए 100 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी यहां रुके हुए हैं। मंगलवार से जिन दो आइएएस अधिकारियों के घरों व प्रतिष्ठानों पर रेड की गई है, वह वरिष्ठ आइएएस अधिकारी और गमाडा के पूर्व चीफ एडमिनिस्ट्रेटर राजीव गुप्ता व विकास गर्ग हैं।
यह भी पढ़ें- GMADA मामले में ईडी की कार्रवाई के बीच देर रात हाई कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार, वारंट अफसर नियुक्त
बुधवार की सुबह ईडी की टीम विकास गर्ग को लेकर उनके घर पहुंची और कुछ देर बाद लौट आई। बुधवार को ही ईडी की टीम दोपहर के समय लुधियाना जिले के साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र के अधीन गांव कोहाड़ा में कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह के घर पहुंची। यहां भी देर रात तक जारी थी। मंगलवार को ईडी ने मोहाली, लुधियाना, चंडीगढ़, दिल्ली और पंचकूला में करीब 26 ठिकानों पर जांच शुरू की थी।
जांच के केंद्र में तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स और उससे जुड़ी कंपनियां हैं। आशंका है कि गमाडा की दोसे जुड़े मामले में इन कंपनियों को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक लाभ पहुंचाया गया है।
